उपाय 2026 – नए साल में करें नयी शुरुआत, शक्ति और उर्जा का उपाय

उपाय 2026 - नए साल में करें नयी शुरुआत, शक्ति और उर्जा का उपाय, 2026: A Year of Fresh Beginnings for Everyone

2026 सबके लिए एक रीस्टार्ट का समय है (2026 A Year of Fresh Beginnings for Everyone) चाहे वो किसी भी राशी या नक्षत्र का हो, और 2026 के लिए बहुत ही अच्छी चीज़ आपको बताने जा रहे है। इस साल जो भी व्यक्ति कुछ नया शुरू करता है क्यूंकि नया साल नई शुरुआत का समय है

आप कोई भी चीज़ स्टार्ट करते हो बहुत अच्छा है, जैसे कितने लोगो की शादी नहीं हो रही थी इस साल उनकी शादी हो जाएगी, कितने ही लोग नया व्यापर शुरू करना चाहते थे नहीं हो पा रहा था लेकिन इस साल आप थोडा सा शुरू करोगे तो हो जायेगा वो स्टार्ट हो जायेगा, लेकिन एक काम आपको करना होगा या यूँ कहे एक उपाए आपको करना होगा, 2026 में यदि कोई व्यक्ति ये दो उपाय यदि कर रहा है तो वह निराश होगा ही नहीं क्यूंकि इससे आपका सूर्य मज़बूत होगा इसमें कोई संदेह है ही नहीं तो चलिए आपको बताते है! आपको करना क्या है?

सूर्य मज़बूत करें ?

प्रतिदिन आपको सुबह आदित्य हृदयं स्तोत्र का पाठ यदि पढ़ सकते है तो पढ़ें, यदि नहीं पढ़ सकते तो भजन के रूप में स्मरण अवश्य करें, क्यूंकि सुनाने से आपके अन्दर वो भाव और वाक्यों का आगमन होता है तो आपको मानसिक शक्ति प्रदान करता है।

दूसरा मै हर व्यक्ति को कह रहा हूँ सूर्य उदय होने से पहले आपको अलार्म लगाओ या कैसे भी उठकर सूर्यदेव को प्रणाम करना है या यूँ कहें की हाजिरी लगानी है हम यह नहीं कह रहे की जल चढ़ाव या पूजा करनी है हम आपको सिर्फ उठकर प्रणाम करने को कह रहे है।

इससे होगा क्या ?

इसको एक कथा के रूप में सुनें जब महाभारत के युद्ध में अर्जुन और दुर्योधन भगवान कृष्ण से मिलने जाते है तो भगवान् विश्राम कर रहे होते है यह देखकर दुर्योधन उनके सर के तरफ और अर्जुन उनके चरणों की तरफ खड़े हो जाते है और जैसे ही श्रीकृष्ण उठते है तो वे पहले अर्जुन को देखते है और अर्जुन को आशीर्वाद प्रदान करते है दुर्योधन को बाद में आशीर्वाद मिलता है ठीक इसी प्रकार जब आप सुबह सूर्योदय के समय सामने रहते है भगवान की दृष्टि आपके उपर पहले पड़ती है तो भगवान् आपको आशीर्वाद देते है जिससे आपको उनकी उर्जा और शक्ति का आशीर्वाद मिलता है।

इस प्रकार जो भी व्यक्ति उपाए को करेगा उसको उर्जा और शक्ति दोनों प्राप्त होगी जिससे उसके सारे कार्य आचे और सिद्ध होंगे।


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top