कष्टनिवारक श्री दुर्गा स्तुति | Shri Durga Stuti.

Shri Durga Stuti – श्री दुर्गा स्तुति पाठ जगत जननी माता की स्तुति करने मात्र से कष्टों का निवारण हो जाता है यह दुर्गा स्तुति माता के रूप का वर्णन भी है शक्ति पूजा के विभिन्न प्रकारों को भी दर्शाती है, जिस प्रकार अर्गला स्तोत्रं, दुर्गा सप्तशती एवं कीलक स्तोत्रं प्रभावशाली है उसी प्रकार यह भी है। तो आइये स्मरण करें :

इसे भी पढ़ें – स्तोत्र या देवी सर्वभूतेषु |

श्री दुर्गा स्तुति पाठ | Shri Durga Stuti

– मंत्र –

सर्व मंगल मांगल्ए शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ए त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

स्तुति प्रारंभ

जय जग जननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां
उमा रमा गौरी ब्रह्माणी,
जय त्रिभुवन सुख कारिणी मां ।।

हे महालक्ष्मी हे महामाया,
तुम में सारा जगत समाया
तीन रूप तीनों गुण धारिणी,
तीन काल त्रैलोक बिहारिणी ।।

हरि हर ब्रह्मा इंद्रादिक के,
सारे काज संवारिणी माँ
जय जग जननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां

शैल सुता मां ब्रह्मचारिणी,
चंद्रघंटा कूष्मांडा माँ
स्कंदमाता कात्यायनी माता,
शरण तुम्हारी सारा जहां।।

कालरात्रि महागौरी तुम हो
सकल रिद्धि सिद्धि धारिणी मां
जय जग जननी आदि भवानी
जय महिषासुर मारिणी माँ

अजा अनादि अनेका एका,
आद्या जया त्रिनेत्रा विद्या
नाम रूप गुण कीर्ति अनंता,
गावहिं सदा देव मुनि संता।

अपने साधक सेवक जन पर,
सुख यश वैभव वारिणी मां
जय जगजननी आदि भवानी,
जय महिषासुर मारिणी मां।।

दुर्गति नाशिनी दुर्मति हारिणी दुर्ग निवारण दुर्गा मां,
भवभय हारिणी भवजल तारिणी सिंह विराजिनी दुर्गा मां
पाप ताप हर बंध छुड़ाकर जीवो की उद्धारिणी माँ,
जय जग जननी आदि भवानी जय महिषासुर मारिणी माँ।।

इसे भी पढ़ें – शारदीय नवरात्रि 2022 में 9 दिनों की पूजा और मंत्र विधि सहित |

कष्टनिवारक श्री दुर्गा स्तुति | Shri Durga Stuti Lyrics Video.

Source – Devi Stuti Mantra | Latest Durga Devi Stuti 2021 | Pt. Rattan Mohan Sharma | Mata New Video

इसे भी पढ़ें – श्री दुर्गा चालीसा – नमो नमो दुर्गे सुख करनी |

श्री दुर्गा स्तुति का महत्व क्या है?

श्री दुर्गा स्तुति देवी दुर्गा की महिमा का वर्णन करती है और उन्हें सभी मंगल कार्यों की देवी के रूप में पूजती है। यह स्तुति भक्तों को शक्ति, साहस और समृद्धि प्रदान करने के लिए गाई जाती है।

श्री दुर्गा स्तुति का पाठ कब किया जाता है?

श्री दुर्गा स्तुति का पाठ विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान किया जाता है, लेकिन इसे किसी भी समय किया जा सकता है जब भक्त देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं।

श्री दुर्गा स्तुति के पाठ से क्या लाभ होते हैं? 

श्री दुर्गा स्तुति के पाठ से मानसिक शांति, आत्मविश्वास, और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। यह भक्तों को जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्रदान करती है।

क्या श्री दुर्गा स्तुति का पाठ करने के लिए कोई विशेष विधि है?

श्री दुर्गा स्तुति का पाठ करने के लिए कोई विशेष विधि नहीं है, लेकिन इसे शुद्ध मन और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। इसे सुबह या शाम के समय, एक शांत स्थान पर बैठकर किया जा सकता है।

भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top