तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार राजन जी महाराज भजन हिंदी

Pujya Rajan jee Maharaj Bhajan Lyrics, पूज्य राजन जी महाराज भजन लिरिक्स

Tera Ram ji Karenge beda Paar
राजन जी महाराज की भजन श्रंखला में एक और सुंदर भजन “तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार” आज यहाँ हमने इसे शब्दों में लिखा है पढ़िए और आनंद लीजिये इस प्यारे से भजन का :-

पढ़ें पूज्य राजन जी महाराज के भजन संग्रह | Rajan ji Maharaj Bhajan Lyrics Hindi

तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार राजन जी महाराज भजन Lyrics

राम नाम सोहि जानिये, जो रमता सकल जहान
घट घट में जो रम रहा, उसको राम पहचान

तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार, उदास मन काहे को करे ।

नैया तेरी राम हवाले, लहर लहर हरि आप सँभाले |
हरि आप ही उठावे तेरा भार, उदास मन काहे को करे ||

काबू में मँझधार उसी के, हाथों में पतवार उसी के ।
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार, उदास मन काहे को करे ||

सहज किनारा मिल जायेगा, परम सहारा मिल जायेगा ।
डोरी सौंप के तो देख एक बार, उदास मन काहे को करे ||

गर निर्दोष तुझे क्या डर है, पग पग पर साथी ईश्वर है ।
जरा भावना से कीजिये पुकार, उदास मन काहे को करे ||

इसे भी पढ़ें – अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे | पूज्य राजन जी महाराज


Follow For More – भजन | राम कहने से तर जाएगा | PUJYA RAJAN JEE 


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top