सरस्वती वंदना संस्कृत में | Saraswati Vandana In Sanskrit

सरस्वती वंदना Saraswati Vandana

सरस्वती वंदना संस्कृत में माँ सरस्वती की स्तुति का एक पवित्र स्तुति है, जिसमे निहित है उनके अद्वितीय गुणों और शक्ति का वर्णन किया जाता है। Saraswati Vandana In Sanskrit में लिखा गया यह वंदना मंत्र विद्या, संगीत, कला और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती के प्रति हमारी श्रद्धा और समर्पण और सोच को व्यक्त करता है। यह वंदना माँ सरस्वती की कृपा पाने, ज्ञान की प्राप्ति, स्मरण शक्ति में वृद्धि और मानसिक स्पष्टता के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है नित्य स्तुति उच्चारण से माता की कृपा आपके उपर होती है।

विद्यार्थी, शिक्षक, कलाकार, लेखक और संगीत प्रेमी सभी लोग माँ सरस्वती की वंदना करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते है और उनसे स्मरण शक्ति, रचनात्मकता और विवेक का आशीर्वाद मांगते हैं। सरस्वती वंदना के माध्यम से आज हम माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना करते हैं, ताकि हमारा जीवन ज्ञान, विवेक और रचनात्मकता और सकारात्मकता से भरपूर हो। हमने आपके लिए इस सरस्वती वंदना लिरिक्स संस्कृत में उपलब्ध कराया है तो आइये स्मरण करिए :-

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥१॥

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌॥
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥२॥

अर्थ – भक्त इस वंदना के माध्यम से देवी सरस्वती को प्रसन्न करने की प्रार्थना कर रहा है और कह रहा है, “जो विद्या और ज्ञान की देवी हैं, जिनका रूप कुंद के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार जैसा सफेद और पवित्र है, जो सफेद वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथों में वीणा और दंड है, जिनका आसन श्वेत कमल पर है, और जिन्हें त्रिदेव—ब्रह्मा, विष्णु और शिव—सदैव पूजा करते हैं, वही माता सरस्वती हमें अपनी कृपा से संपूर्ण अज्ञान और जड़ता से मुक्ति दिलाएं और हमारी रक्षा करें।

जो शुक्लवर्ण वाली हैं, समस्त चराचर जगत में व्याप्त हैं, जो आदि शक्ति और परम ब्रह्म के स्वरूप में हैं, जिनका चिंतन ही सर्वोच्च ज्ञान और सत्य को प्राप्त करने का मार्ग है, जो सब प्रकार के भय को दूर करती हैं और अज्ञान के अंधकार को मिटाती हैं। जिनके हाथों में वीणा, पुस्तक और स्फटिक की माला है, जो पद्मासन पर विराजमान होकर बुद्धि, ज्ञान और विवेक प्रदान करती हैं, और जिनका स्वरूप सर्वोत्तम ऐश्वर्य से अलंकृत है, वही देवी सरस्वती हमारी श्रद्धा और समर्पण को स्वीकार करें।

सरस्वती वंदना संस्कृत में एक अत्यंत शक्तिशाली महामंत्र है, जो हमें ज्ञान, बुद्धि और रचनात्मकता की प्राप्ति में सहायता करता है। इसे नियमित रूप से पढ़ने वाले मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप अपनी राह में आने वाली चुनौतियों को आसानी से पार कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य मंत्र जैसे- सरस्वती बीज मंत्र, सरस्वती पुष्पांजलि मंत्र और सरस्वती स्तुति मंत्र का जाप भी आपके लिए बहुत लाभकारी होता है तो आप इन्हें भी स्मरण कर सकते है।

यदि हम श्रद्धा और भक्ति के साथ सरस्वती वंदना का नित्य जाप करें, तो यह न केवल हमारे ज्ञान में वृद्धि करता है, अपितु हमें जीवन में सफलता और समृद्धि में भी सहायता करता है। माँ सरस्वती की कृपा से आप अपने जीवन में सफलता, शांति और समृद्धि पा सकते हैं। इस दिव्य वंदना के साथ अपने दिन की शुरुआत करें और माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करें। जय माँ सरस्वती।


सरस्वती वंदना का पाठ क्यों करते है?

सरस्वती वंदना का पाठ विद्या, बुद्धि, और ज्ञान की देवी कही जाती है माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सरस्वती वंदना करना चाहिए

वंदना का पाठ कब करना चाहिए?

वंदना का पाठ सुबह के समय, पढ़ाई करने के पहले, या बसंत पंचमी जैसे विशेष अवसरों पर अधिक प्रभावी होता है।

क्या श्री सरस्वती वंदना इन संस्कृत में ही उपलब्ध है?

नहीं यह अन्य बहुत सी भषाओं में उपलब्ध है जैसे- हिंदी, इंग्लिश, बंगाली, तमिल, तेलगु आदि हमने इसे संस्कृत के अनुवाद सहित लिखा है।

क्या सरस्वती वंदना के संस्कृत रूप का उच्चारण कठिन है?

अगर आपको संस्कृत का ज्ञान नहीं है तो सरस्वती वंदना के सरल रूप का अभ्यास सही रहेगा।


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top