यदि आपको तनाव, क़र्ज़ और कलह से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो श्रावण में इन मन्त्रों को अवश्य पढ़ें।

यदि आपको तनाव, क़र्ज़ और कलह से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो श्रावण में इन मन्त्रों को अवश्य पढ़ें

श्रावण माह सिर्फ एक महीना नहीं बल्कि भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है कहते है जो भी भक्त सिर्फ श्रावण में शिव जी अभिषेक कर ले उसे वर्ष भर पूजन करने की आवश्यकता नहीं उसे पुरे वषभर का पुन्य मिल जाता है

सावन माह भगवान शिव की आराधना का समय है। इस दौरान उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। पारिवारिक सुख-शांति दांपत्य जीवन में आने वाली बाधाओं और कर्ज से मुक्ति के लिए शिव मंत्रों का जाप विशेष कल्याणकारी होता है। आइए जानते हैं किन मंत्रों का जाप करने से होगा लाभ।

  1. रुद्र गायत्री मंत्र और ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ होता है।
  2. ॐ नमः शिवाय जैसे मंत्र तनाव को कम करते हैं और मन को शांति मिलती है।
  3. शिवजी के इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में बार-बार आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सावन का महीना भगवान शिव शंकर की पूजा-आराधना करने का होता है। उनके मंत्रों का जप करने से जीवन की समस्त समस्याओं निवारण होता है। अगर आपके परिवार में सुख-शांति की कमी हो या दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही हो या कर्ज के जाल में फंस गए हैं, तो शिव मंत्रों के जाप से कृपा होगी निश्चित ही आपके कष्टों में कमी आने लगेगी। 

जीवन में बार-बार आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सावन में हर दिन सुबह-शाम इस मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करने से एक साथ घर परिवार की अनेक समस्याएं महादेव हमेशा के लिए दूर कर देते है। भगवान शिव की आराधना बहुत ही सरल सुलभ एवं बहुत ही फलदायी मानी गई है। 

सावन मास में सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का दिन माना जाता है। सोमवार के अलावा भी कुछ लोग पूरे सावन मास में हर दिन विधि-विधान से भगवान शिवजी का पूजन करते हैं। कहा जाता है कि सावन मास में की गई शिव पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाती।

दांपत्य जीवन में सुखों प्राप्ति के लिए 

घर परिवार और दांपत्य जीवन में यदि समस्या चल रही हो तो समस्त बाधाओं को दूर करने के लिए जातक को सावन में रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच चल रही कलह भी खत्म होती है। इस मंत्र का 108 बार सुबह-शाम जाप करने से शिवजी कृपा प्राप्त होती है। निचे मंत्र दिया गया है।

रुद्र गायत्री मंत्र

।।ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात॥

तनाव को दूर करने के लिए विशेष लाभकारी

भगवान शिव के कई मंत्र हैं, जिनमें से “ॐ नमः शिवाय” सबसे प्रसिद्ध, प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्र है। इसके अलावा “महामृत्युंजय मंत्र” और “शिव ध्यान मंत्र” का जाप करने से भी जीवन में तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है जीवन में स्थिरता आती है। 

1. पंचाक्षरी मंत्र 

ॐ नमः शिवाय। 

यह पंचाक्षरी मंत्र है, जिसका अर्थ है “मैं भगवान शिव को नमन करता हूँ”। इसका जाप करने से भय, तनाव और चिंता दूर होती है। 

2. महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

यह मंत्र भगवान शिव से मृत्यु और भय से मुक्ति के लिए प्रार्थना मंत्र है। 

3. शिव ध्यान मंत्र

करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसंवापराधं। विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥

यह मंत्र भगवान शिव से सभी प्रकार के अपराधों के लिए क्षमा मांगने और मन को शुद्ध करने के लिए पढ़ा जाता है।

कर्ज से मुक्ति के लिए पढ़ें ये मंत्र 

क्या आप उधार के जीवन और उधार क़र्ज़ से परेशान हो गए हैं और कर्ज से जाल से निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको ऋणमुक्तेश्वर मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का रोजाना 108 बार जाप लगातार 41 दिनों तक करना है। इसके जाप से कर्ज खत्म होने के रास्ते बनाने लगते है और धन के मार्ग प्रशस्त होते है। 

‘ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः’, यह आसान मंत्र आपको बड़े से बड़े कर्ज से मुक्ति दिला सकता है।


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top