घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो लिरिक्स | Ghar Me Padharo Gajanan Ji

हमारे हिन्दू धर्म में हर त्यौहार को पुरे भाव और श्रद्धा से मनाने की रीती हमेशा से चली आ रही है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी व्रत में गाये जाने वाले गणेश भजन हिंदी लिरिक्स हमने गणेश भजन लिस्ट में जोड़ा गया है तो आइये स्मरण करें घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो लिरिक्स :-

घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो 
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा मेरे घर में पधारो 

राम जी आना लक्ष्मण जी आना 
संग में लाना सीता मैया 
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…

ब्रम्हा जी आना विष्णु जी आना 

 भोले शंकर जी को ले आना 
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…

लक्ष्मी जी आना गौरी जी आना
सरस्वती मैया को ले आना 
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…

विघन को हरना मंगल करना 
कारज शुभ कर जाना 
मेरे घर में पधारो घर में पधारो गजानन जी…


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top