
जिसको तेरा भरोसा भजन लिरिक्स यह सुन्दर भजन इन्द्रेश जी महाराज के स्वर में गाया हुआ है और भजन के पद जो की एक कथावाचक और संगीतकार दोनों है बहुत सुन्दर और मधुर भजन (Jisko Tera bharosa Jisko Tera Sahara bhajan Lyrics) इन्द्रेश उपाध्याय जी के मधुर स्वर में लिरिक्स प्रस्तुत है तो आइये स्मरण करें इस मुग्ध कर देने वाले भजन को :-
जिसको तेरा भरोसा भजन लिरिक्स
Jisko Tera bharosa Jisko Tera Sahara bhajan Lyrics
Shri Indresh Upadhyay Ji Bhajan Lyrics
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा,
मजधार क्या करेगा मजधार ही किनारा ।।
होठों पे नाम तेरा दिल में उमंग तेरी,
अल मस्त सा रहूं मैं छाई तरंग तेरी,
रोशन है काली राते पाकर तेरा सहारा,
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा ।।
तेरी कृपा से भगवन भक्तों की नाव चलती,
तूफान आंधियों में उनको भी राह मिलते,
तैयार हूँ मैं हरदम जब भी तुझे पुकारा,
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा ।।
जिसका भी हाथ पकड़े प्रभु छूटने ना देते,
बांधी जो डोर उसको फिर टूटने ना देते,
आओ हरि शरण में, आओ हरि शरण में,
हरि नाम सबसे प्यारा,
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा ।।
जिसको तेरा भरोसा जिसको तेरा सहारा,
मजधार क्या करेगा मजधार ही किनारा ।।
संगीत गायक – इन्द्रेश उपाध्याय जी (भक्तिपथ) (Swar Indresh ji maharaj)
इसे भी पढ़ें – तुम हमारे थे प्रभुजी भजन लिरिक्स
इन्द्रेश जी महाराज जो की प्रसिद्द कथावाचक कृष्णा चन्द्र शाश्त्री जी के पुत्र भी है, इन्द्रेश उपाध्याय जी एक प्रसिद्ध युवा कथावाचक हैं, जिन्होंने भागवत कथा, राम कथा, और सनातन धर्म को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य पूरे समर्पण से किया है। पढ़ें इन्द्रेश उपाध्याय महाराज जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ के बारे में और इन्द्रेश जी महाराज भजन लिरिक्स



