करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार। राधे अलबेली सरकार भजन लिरिक्स
करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार।
राधे अलबेली सरकार, राधे अलबेली सरकार॥
बार बार श्री राधे हमको वृन्दावन में बुलाना।
आप भी दर्शन देना बिहारी जी से भी मिलवाना।
यही है विनती बारम्बार, राधे अलबेली सरकार॥
तेरी कृपा से राधा रानी बनते हैं सब काम।
छोड़ के सारी दुनियादारी आगए तेरे धाम।
सुन लो मेरी करुण पुकार, राधे अलबेली सरकार॥
तेरी कृपा बिना श्री राधे कोई ना ब्रिज में आये।
तेरी कृपा जो हो जाए तो भवसागर तर जाए।
तेरी महिमा अपरम्पार, राधे अलबेली सरकार॥
वृन्दावन की गली गली में धूम मची हैं भारी।
श्री राधे राधे बोल बोल के झूम रहे नर नारी।
भजन स्वर – पंडित धीरेन्द्र गर्ग शास्त्री
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।



