अब दया करो बजरंगबलि मेरे कष्ट हरो बजरंगबली भजन लिरिक्स

अब दया करो बजरंगबलि मेरे कष्ट हरो बजरंगबली भजन लिरिक्स

अब दया करो, बजरंगबली,
मेरे कष्ट हरो बजरंगबली ।
मैं निर्बल शरण तिहारी हूँ,
कुछ ध्यान धरो बजरंगबली, बजरंगबली॥
अब दया करो…

तुम काज संवारा करते हो,
दुखियों के दुखड़े हरते हो ।
माता अंजनी के जाए हो,
सिया राम के मन में समाये हो ।
सालासर घणी कहाते हो, संकट में दौड़े आते हो ।
अब दया करो…

सूरज को निगल गए समझ के फल,
सोने की लंका दी राख में बदल ।
जब प्राण लखन के थे संकट मे,
संजीवन लाये झटपट में ।
दुष्टों का सदा संघार किया,
भक्तो का बेडा पार किया ।
अब दया करो…

हम दुःख विपदा के मारे है,
इस जूठे जगत से हारे हैं ।
उलझन ही उलझन पग पग पर,
रास्ता अब कोई आये न नज़र ।
है ‘कमल सरन’ कमजोर पड़ा,
‘लक्खा’ ले फरियाद है दर पे खड़ा ॥
अब दया करो…

भजन स्वर – लखबीर सिंह लक्खा, हनुमान भजन


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top