दया दृष्टि करो सारे संकट हरो वीर बजरंगबली हनुमान भजन लिरिक्स

दया दृष्टि करो सारे संकट हरो वीर बजरंगबली हनुमान भजन लिरिक्स - Daya Darashti karo saare sankat haro Lyrics

दया दृष्टि करो सारे संकट हरो,
वीर बजरंगबली हनुमान,
अपने भक्तो पे तुम कृपा करते सदा,
तुम भक्तो का रखते हो मान,
दया दृष्टि करो…

कितनी भी आँधिया चाहे आए,
चाहे तूफ़ान कितना डरा ले,
वो कश्ती कभी नही डूबे,
जिस कश्ती के तुम रखवाले,
आपकी कृपा से आँधी इस जीवन की,
टल जाए हर तूफ़ान,
अपने भक्तो पे तुम कृपा करते सदा,
तुम भक्तो का रखते हो मान,
दया दृष्टि करो…

जो प्रभु राम का नाम सुमिरे,
वो सेवक तुम्हे बड़ा प्यारा,
दीनो के नाथ निर्बल के बल हो,
नाम सकंट मोचन है तुम्हारा,
बलियो में बली तुम बजरंगी बली,
और वीरो में सबसे महान,
अपने भक्तो पे तुम कृपा करते सदा,
तुम भक्तो का रखते हो मान,
दया दृष्टि करो…

हाथ जोड़ के विनति तुम से,
हम करते है केसरी नंदन,
चाहे जैसे हमे आप रखना,
पर रखना अपने ही चरणन,
जो शरण आ गया प्रेम को पा गया,
उसका करते प्रभु कल्याण,
अपने भक्तो पे तुम कृपा करते सदा,
तुम भक्तो का रखते हो मान,
दया दृष्टि करो…

दया दृष्टि करो सारे संकट हरो,
वीर बजरंगबली हनुमान,
अपने भक्तो पे तुम कृपा करते सदा,
तुम भक्तो का रखते हो मान,
दया दृष्टि करो…


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top