रास में चल श्यामा प्यारी बाट सब देखे ब्रज नारी भजन लिरिक्स

रास में चल श्यामा प्यारी बाट सब देखे ब्रज नारी भजन लिरिक्स

इन्द्रेश जी महाराज जो की प्रसिद्द कथावाचक कृष्णा चन्द्र शास्त्री जी के पुत्र भी है, इन्द्रेश उपाध्याय जी एक प्रसिद्ध युवा कथावाचक हैं, जिन्होंने भागवत कथा, राम कथा, और सनातन धर्म को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य पूरे समर्पण से किया है। पढ़ें इन्द्रेश उपाध्याय महाराज जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ के बारे में और इन्द्रेश जी महाराज भजन लिरिक्स

रास में चल श्यामा प्यारी,
बाट सब देखे ब्रज नारी,
शरद की छाई उजियारी,
चलो पिया नटवर गिरधारी,

चंद्र चांदनी के सहित
नभ चढ़ करत पयान
श्री राधा मुख देख के
श्री श्यामा मुख देख के
मैं भूलो सब ही गुमान
फीकी पड़ेगी उजियारी
चलो पिया नटवर गिरधारी

सहज तेढ़ बतरान में
तेढ़ो है तेरो अंग
तेरे कुटिल कटाक्ष ने
हो मेरो तन कर दियो त्रिभंग
पंख मुरली की बलिहारी
चलो पिया नटवर गिरधारी

रास में चल श्यामा प्यारी
बाट सब देखे ब्रज नारी
महा ढीठ की बात को
कौन करे सम्मान
चतुरन की चर्चा जगत
मैं भोरन को भगवान
बिचारी बोलो भंडारी
बाट सब देख ब्रज नारी
रास में चल श्यामा प्यारी
बाट सब देखे ब्रज नारी

Bhajan Singer – Pujya Shri Indresh Ji Maharaj


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top