बारिशों की छम छम में तेरे दर पे आए है भजन लिरिक्स

बारिशों की छम छम में तेरे दर पे आए है भजन लिरिक्स Barishon Ki Chham Chham Mein Lyrics

बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है,
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे,
बिजली कड़क रही है, हम थम के आए है,
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे,

कोई बूढी माँ के संग आया, कोई तनहा हुआ तैयार,
कोई आया भक्तो की टोली में, कोई पूरा परिवार,
सबकी आँखे देख रही, कब पहुंचे तेरे द्वार,
छोटे छोटे बच्चो को, संग लेकर आए है,
बारिशों की छम छम में तेरे दर पे आए है,
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे,

काली घनघोर घटाओ से, जम जम कर बरसे पानी,
आगे बढ़ते ही जाना है, भक्तो ने यही है ठानी,
सबकी आस यही है, के मिल जाए तेरा प्यार,
भीगी भीगी पलकों पर, सपने सजाए है,
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है,
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे,

तेरे ऊँचे भवन पे माँ अम्बे, रहते है लगे मेले,
मीठा फल वो ही पाते है, जो तकलीफे झेले,
दुःख पाकर ही, सुख मिलता है भक्ति का ये सार,
मैया तेरे दरश के दिवाने आए है,
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है,
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे,

रिम झिम ये बरस रहा पानी, अमृत के लगे समान,
इस अमृत में भीगे पापी, तो बन जाए इंसान,
कर दे मैया रानी कर दे, हमपे भी उपकार,
हमने भी जयकारे, जम जम के लगाए है,
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है,
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे,


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top