हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है लिरिक्स | कन्हैया मित्तल खाटू भजन

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है लिरिक्स | कन्हैया मित्तल खाटू भजन Hara Hu Baba Par Tujhpe Bharosa Hai Lyrics

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है,
मेरे मांझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ,
बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता ,
बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता,
मिलता ना किनारा है ना कोई और सहारा है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

तुमसे ही जीवन मेरा ओ मेरे बाबा,
कैसे चलेगा समझ ना आता,
तुम धीर बंधाते हो तो साँसें चलती हैं,
मुझे समझ ना आता है मेरी क्या गलती है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

परिवार मेरा तेरे गुण है जाता,
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता,
उनको भी भरोसा है तूने पाला पोसा है,
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top