बस धैर्य रखिए एक प्रेरक कथा | प्रेरक कहनियाँ

बस धैर्य रखिए एक प्रेरक कथा प्रेरक कहनियाँ

कहते है जब ज़िंदगी फिर से खाली लगने लगे…बस धैर्य रखिए

एक स्त्री है — कभी घर हँसी से भरा था, कंधे पर हाथ रखने वाला साथी था, बच्चे चारों ओर थे। धीरे-धीरे सब बदल गया…
पति अपनी दुनिया में दूर होता गया, बच्चे अपने करियर और शहरों में खो गए, दोस्त अपने परिवारों में सिमटते चले गए…

और एक दिन उसे महसूस होता है —
“जिस जगह से चली थी, मैं फिर वहीँ आ गई हूँ… अकेली।”

कभी-कभी कोई ताना भी देता है, कोई बुरा बोल देता है और अपमान भी करता है।
यह कहानी सिर्फ किसी एक की नहीं —
यह आज के समय की हकीकत है। हममें से बहुतों की यही कहानी है।

ऐसा ही समय सीताजी के जीवन में भी आया था।
राजमहल की रौनक छूट गई, सुख के साधन-धन संपदा सब पीछे छूट गए । भरे संसार में अचानक सन्नाटा छा गया ।
वन का अजनबी मार्ग, अनिश्चित भविष्य…

एक दिन उन्होंने मन ही मन सोचा —
“क्या यही जीवन रह गया है? सब पीछे छूट गया… अब क्या ही बचा है । पता नहीं मेरा क्या होगा?
तब श्रीराम ने बड़ी शांति से कहा:
“धैर्य ही सबसे बड़ा धर्म है। जो दुख में टूटे नहीं, वही बचा रहता है। समय बदलता है।
रामजी ने यह भी कहा कि सुख-दुख हवा की तरह आते-जाते हैं।

उन कष्ट के दिनों में सीताजी नहीं टूटीं… और वही उनकी शक्ति बनी।
उन्होंने शिकायत नहीं की, संसार को दोष नहीं दिया, बस चुपचाप संयम ओढ़ लिया।
और फिर वही सीताजी जिन्हें जंगल में अकेलापन मिला था, एक दिन पूरे संसार के लिए आराध्य कहलायीं । मिसाल बनीं।

क्योंकि उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी, समय को दोष नहीं दिया, बल्कि समय के गुजर जाने का इंतज़ार किया।

जब घर अचानक खाली लगे, जब अपने अपने न रह जाएँ, जब जीवन वहीं लौट आए जहाँ से शुरू हुआ था…
तो यह असफलता नहीं —
यह आपके जीवन का नया अध्याय शुरू होने से पहले की ख़ामोशी है।

शिकायत मत कीजिए, खुद को दोष मत दीजिए, बस धैर्य रखिए और अपने भीतर लौटिए।
“समय बदलता है —
यदि आज आप अकेला महसूस कर रहे हैं, तो याद रखिए —
सीता का दर्द, राम का धैर्य, और समय की परीक्षा…
इन सबके बाद ही प्रकाश लौटता है।
बस मन को दृढ़ रखिए, क्योंकि जीवन का सबसे सुंदर भाग अक्सर सबसे कठिन “मौन” के बाद आता है।


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top