मेरे प्रीतम प्यारे तेरी पल पल याद सताए भजन लिरिक्स

मेरे प्रीतम प्यारे तेरी पल पल याद सताए भजन लिरिक्स Mere Pritam Pyare Teri Pal Pal Yad Sataye Lyrics

मेरे प्रीतम प्यारे तेरी पल पल याद सताए
पल पल याद सताए तेरी तुम बिन रहा ना जाए

मेरी प्यासी अँखियाँ प्यारे बाट निहारे
मन बीणा की तारें तुझको पुकारे
बिन दर्शन के व्याकुल मनवा
क्यों तुं देर लगाए

छुप छुप रोऊँ तेरी बाट में सांवरिया
एक बार आके ले लो मेरी खबरिया
जाग उठी विरह की ज्वाला
तुम बिन कौन बुझाए

सांवरे सलोने तुझ बिन रह नहीं पाऊँ
दर्द जुदाई का सह नहीं पाऊँ
रात रात भर प्यासी अँखियाँ
रो रो नीर बहाये

तेरे मिलन को पागल मन मेरा प्यासा
तेरे दर्श की शेष जीवन की आशा
भजन मंडल भी मधुर मिलन के
मन में स्वपन सजाये


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top