Teej 2025 – क्या आप जानते है तीज 2025 कब है और क्या अंतर है जो सावन भादों महीने में ही मनाई जाती है हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या अंतर पढ़िए यहाँ पर हम आपको सम्पूर्ण जानकारी दे रहे है तो आइये पढ़ते है।
इसे भी पढ़ें – हरियाली तीज व्रत कथा – Hariyali Teej Vrat Katha 2025
अंतर हरियाली तीज, कजरी तीज, हरितालिका तीज 2025 – Hariyali Teej, Kajri Teej, Haritalika Teej 2025
Teej 2025: जैसा की आप जानते ही है हम और हमारा हिन्दू धर्म दोनों में समानता एक ही है जो हमको सभी धर्मों से अलग बनाती है व्रत और त्यौहार|
हमारे हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का एक विशेष महत्व माना जाता है। साल भर में ऐसे कई व्रत और त्योहार होते हैं, जिन्हें हम और हमारे परिवार में महिलाएं बड़े ही धूम-धाम से मनाती हैं। इन्हीं व्रत और त्योहारों में से एक विशेष व्रत है तीज व्रत। तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए एक अलग ही अहमियत और महत्त्व रखता है। इस मौके पर सुहागिनें स्त्रियाँ अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। और उसके नियमों का पालन करती है जबकि कुछ के लिए यह व्रत रखना आसान नहीं होता लेकिन वह फिर भी वह इसका व्रत रखती है |
तीज व्रत वर्ष में तीन बार मनाया जाता है, लेकिन नाम एक जैसे होने की वजह से महिलाओं में इसकी तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति अक्सर बनी रहती है। जनसत्ता की एक आर्टिकल जिसमे दिल्ली के न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार ने बातचीत के दौरान तीनों तीज व्रत के बारे में विस्तार से बताया है। हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या है अंतर? चलिए जानते हैं :-
हरियाली तीज 2025 – Hariyali Teej 2025
भारत हिंदू पंचांग की माने, प्रत्येक वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहते हैं। सुहागन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाओं के साथ साथ कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ यह व्रत रखती हैं। इस दिन स्त्रियाँ सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज पर हरे का महत्व होने की वजह से महिलाएं हरी साड़ी और हरी कांच की चूड़ियां जरूर धारण करती हैं। इस साल यह व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा |
इसे भी पढ़ें – हरियाली तीज व्रत कथा – Hariyali Teej Vrat Katha
कजरी तीज 2025 – Kajri Teej 2025
कजरी तीज भाद्रपद मास यानी भादो माह में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह व्रत भी पति की लंबी आयु की कामना के साथ रखा जाता है। इसे कजली तीज, सातुड़ी तीज और भादो तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस साल कजरी तीज व्रत 14 अगस्त को रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें – ऋषि पंचमी व्रत कथा | Rishi Panchami Vrat Katha
हरतालिका तीज व्रत – Haritalika Teej vrat 2025
इस साल हरतालिका तीज व्रत 31 अगस्त को है। भारत हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज व्रत मनाई जाएगी है। हरियाली तीज की ही तरह इस व्रत को भी विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधि पूर्वक से पूजा की जाती है। इस दिन व्रती महिलाएं करवा चौथ की ही तरह शाम को चंद्रोदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
इसे भी पढ़ें – हरतालिका तीज व्रत कथा हिंदी (Hartalika Teej Vrat Katha Hindi)
इसी प्रकार की अनोखी, अद्भुद, और अनमोल कथाओं और देव स्थानों से सम्बंधित जाकारी के लिए जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट Bhagwanam.com से | हम हमेशा यहाँ पर शास्त्रों और पुराणों से जुडी जानकारियाँ लिखते रहते है आप हमसे contact us के द्वारा संपर्क भी कर सकते है |
यहाँ पर हम जानकारियां और अध्यात्म से संबधित पोस्ट लिखते है | अगर आपको हमारी वेबसाइट और यह पोस्ट पसंद आई है तो कृपया इसको सब्सक्राइब करे और लाइक करें साथ ही सोशल मीडिया जैसे फेसबुक , इन्स्टाग्राम व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम ग्रुप को भी जरुर जुडें |
हमें कमेंट में जरुर बताएं आपको हमारी यह पोस्ट हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज में क्या है अंतर? Hariyali, Kajri, Haritalika Teej 2024 कैसी लगी | अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –
इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद…




