कहते हैं कि किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले यदि भगवान श्री गणेश जी जो की माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र हैं अगर इनका स्मरण किया जाए तो आपके कार्य में किसी भी प्रकार की विघ्न या बाधाएं नहीं आती है और आपका कार्य पूरी तरह से सफ़ल होता है। और शास्त्रों में भी लिखा हुआ है किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले भगवान श्री गणेश जी का आवाहन और स्मरण करना शुभ होता है। (Vakratunda Mahakaya Ganesh Shlok Mantra)
वक्रतुंड महाकाय श्री गणेश मंत्र | Vakratunda Mahakaya Ganesh Shlok Mantra.
इस मंत्र (वक्रतुंड महाकाय श्री गणेश मंत्र) के उच्चारण से हम भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना करते हैं कि हे प्रभु हे वक्रतुंड गणेश हम यह कार्य की शुरुआत कर रहे हैं कृपया अपना आशीर्वाद हमें प्रदान करें और हमारे कार्य को पूर्ण करने का आशीर्वाद दें। तो आईए जानते हैं कि यह कौन सा मंत्र है और इसका क्या अर्थ है जो शास्त्रों में भी इसे इतना महत्व दिया गया है।
वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ ।
।। मंत्र।।
निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा ॥
वक्रतुंड महाकाय श्री गणेश मंत्र का हिंदी रूपांतरण
वक्रतुण्ड: घुमावदार सूंड, महाकाय: महा काया, विशाल शरीर, सूर्यकोटि: सूर्य के समान, समप्रभ: महान प्रतिभाशाली, निर्विघ्नं: बिना विघ्न, कुरु: पूरे करें, मे: मेरे देव: प्रभु, सर्वकार्येषु: सारे कार्य, सर्वदा: हमेशा, सदैव। शाब्दिक अर्थ रूपांतरण हिंदी में आइए जानें मंत्र का अर्थ क्या है।
वक्रतुंड महाकाय श्री गणेश मंत्र का अर्थ
घुमावदार सूंड (टेढ़ेमुख) वाले, विशाल शरीर काय वाले, करोड़ सूर्य के समान महान प्रतिभा जिसके अंदर है मेरे प्रभु, हमेशा मेरे सारे कार्य बिना विघ्न और बाधा के पूर्ण करने कृपा अपने भक्त पर करें।
इस प्रकार प्रार्थना पार्वती नंदन गणेश जी से करने पर आपके सारे विघ्न प्रभु हर लेते है और आपका कार्य सफल होता है बोलिए गणेश भगवान की जय।
- गजाननं भूत गणादि सेवितं श्री गणेश मंत्र | Om Gajananam Bhoota Ganadhi Sevitam Mantra
- दस महाविद्या स्तोत्र | Dus Mahavidya Stotra
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




