हम पाँच तत्वों से बने हैं और जीवन उन्हीं की परीक्षा है, हम अक्सर पूछते हैं —“मैं कौन हूँ?” लेकिन उससे पहले एक और सवाल है-मैं बना किससे हूँ? हम flesh नहीं हैं। हम degrees नहीं हैं। हम job titles नहीं हैं। हम बने हैं पाँच तत्वों से और पूरा जीवन इन पाँचों को समझने, सँभालने और संतुलित करने की यात्रा है।
- पृथ्वी (Earth) — जीवन की नींव
जब बच्चा पैदा होता है, तो सबसे पहले ज़मीन पर रखा जाता है। माँ भी ज़मीन पर बैठकर उसे गोद में लेती है।
क्यों?
क्योंकि पृथ्वी grounding देती है।
~सुबह नंगे पाँव घास पर चलना
~किसी पेड़ के नीचे बैठ जाना
~मिट्टी में हाथ डालकर पौधा लगाना
ये सब therapy नहीं हैं —ये तत्वों से संवाद है। आज की generation हवा में जी रही है-dreams, virtual life, social media validation।
लेकिन जब Earth weak होती है तो:
~insecurity आती है
~commitment से डर लगता है
~रिश्ते unstable हो जाते हैं
जिसके भीतर पृथ्वी मजबूत हो, उसे गिरने से डर नहीं लगता। - जल (Water) — भावनाएँ, रिश्ते और करुणा
जब बच्चा रोता है, तो माँ उसे चुप नहीं कराती —वह उसे महसूस करती है। क्यों? क्योंकि जल = भावना।
हमारे जीवन में जल है:
~माँ की ममता
~दोस्त के सामने बहते आँसू
~किसी गीत को सुनकर भर आई आँखें
~टूटे दिल के बाद की चुप्पी
आज हम कहते हैं —“Don’t be emotional.” “Be practical.”
लेकिन याद रखो कि जो महसूस करना बंद कर देता है, वह धीरे-धीरे जीवित रहना भी भूल जाता है।
जब Water block होता है:
~depression आता है
~loneliness आती है
~रिश्ते सूख जाते हैं
इसीलिए नदियाँ बहती हैं —रुकती नहीं। - अग्नि (Fire) — इच्छाएँ, जुनून और पहचान
अग्नि तुम्हारे भीतर है:
~कुछ कर दिखाने की भूख
~खुद को साबित करने की चाह
~अपमान के बाद उठ खड़े होने की ताकत
Fire gives identity.
लेकिन आज की generation में अग्नि या तो:
~बहुत ज़्यादा है (anger, burnout, ego)
~या बहुत कम (lack of motivation, numbness)
जब अग्नि असंतुलित होती है:
~रिश्ते जल जाते हैं
~शरीर थक जाता है
~मन चिड़चिड़ा हो जाता है
इसीलिए हमारे यहाँ कहा गया —“अग्नि को पूजा जाता है, लेकिन उससे खेला नहीं जाता।” और इसी कारण —मृत्यु के बाद शरीर को अग्नि को सौंपा जाता है। क्योंकि अग्नि कहती है: “जो था, उसे छोड़ो। अब रूप बदलने दो।” - वायु (Air) — चिंता, स्वतंत्रता और गति
कभी ध्यान दो —जब मन घबराया होता है, तो सांस तेज़ हो जाती है।
जब प्रेम में होते हो, तो सांस अपने आप गहरी हो जाती है। Breath mirrors the mind.
आज की generation:
~future की चिंता में जी रही है
~comparison में सांस भूल चुकी है
जब Air disturbed होती है:
~anxiety attacks
~restlessness
~sleep issues
इसीलिए योग में सबसे पहले सिखाया जाता है —प्राणायाम।
जो अपनी सांस को संभाल लेता है, वह अपनी ज़िंदगी को भी संभाल सकता है। - आकाश (Space) — अकेलापन नहीं, आत्मा
सबसे misunderstood तत्व — आकाश।
आकाश का मतलब emptiness नहीं है। आकाश का मतलब है space to be.
जब तुम अकेले बैठते हो और phone नहीं उठाते —वहाँ आकाश है।
जब विचार आते-जाते हैं और तुम सिर्फ़ देख रहे हो —वहाँ आकाश है।
आज हम silence से डरते हैं।
लेकिन याद रखो:
भीड़ में खो जाना आसान है, अकेले बैठकर खुद से मिलना कठिन।
जब आकाश कम हो जाता है:
~overstimulation
~constant irritation
~identity confusion
*तो मृत्यु पर शरीर को जलाया क्यों जाता है?
क्योंकि शरीर किराये का था।
-मिट्टी का मिट्टी को
-जल का जल को
-वायु का वायु को
-अग्नि का अग्नि को
और जो बचता है, वह किसी तत्व में नहीं बँधता। वह चेतना है। वह आकाश है।
तुम career नहीं हो। तुम relationship status नहीं हो। तुम followers नहीं हो। तुम पाँच तत्वों का संतुलन हो। अगर जीवन बिगड़ रहा है, तो बाहर solution मत ढूँढो।
पूछो: - क्या मैं grounded हूँ? (Earth)
- क्या मैं महसूस कर रहा हूँ? (Water)क्या 3. मेरी आग सही दिशा में है? (Fire)
- क्या मेरी सांस शांत है? (Air)
- क्या मेरे भीतर मौन है? (Space)
जो तत्वों से जुड़ जाता है, वह जीवन से नहीं टूटता…//



