होली खेलन आयो श्याम आज भजन
Holi Khelan Aayo Shyam Aaj Holi Bhajan Lyrics
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री ॥
रंग में बोरो री…
आज याहि रंग में बोरो री
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री
कोरे-कोरे कलश मँगाओ,
रंग केसर घोरो री ।
रंग-बिरंगो करो आज,
याहि कारे से गोरो री ॥
होली खेलन आयो श्याम,
आज याहि रंग में बोरो री ॥
रंग में बोरो री…
आज याहि रंग में बोरो री
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री
पास-पड़ौसिन बोलि,
याहि आँगन में घेरो री ।
पीताम्बर लेउ छीन याहि,
पहराय देउ लहँगो री ॥
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री ॥
रंग में बोरो री…
आज याहि रंग में बोरो री
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री
हरे बाँस की बाँसुरिया,
याहि तोड़-मरोड़ी री ।
तारी दे दे याहि नचावो,
तारी दे दे याहि नचावो,
अपनी ओरो री ॥
होली खेलन आयो श्याम,
याहि रंग में बोरो री ॥
रंग में बोरो री…
आज याहि रंग में बोरो री
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री
चन्द्रसखी की यही विनती,
करे निहोरो री ।
हा हा खाय पड़े जब पैया,
तब याहि छोरो री ॥
होली खेलन आयो श्याम आज,
याहि रंग में बोरो री ॥
रंग में बोरो री…
आज याहि रंग में बोरो री
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री
होली खेलन आयो श्याम आज
याहि रंग में बोरो री
- जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी – Jahan Jahan Radhe Wahan Jayenge Murari Lyrics.
- रसिया को नार बनाओ री भजन – Rasiya Ko Naar Banao Ri
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




