ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं, वन्दे जगत्कारणम् ।
वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं, वन्दे पशूनां पतिम् ॥
वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं, वन्दे मुकुन्दप्रियम् ।
वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं, वन्दे शिवं शंकरम् ॥
हिंदी अर्थ: मैं उमा (पार्वती) के पति, देवताओं के गुरु और सम्पूर्ण जगत के कारण भगवान शिव को प्रणाम करता हूँ। जो सर्प को आभूषण रूप में धारण करते हैं, हाथ में मृग रखते हैं और समस्त प्राणियों के स्वामी हैं।
जिनके नेत्र सूर्य, चन्द्रमा और अग्नि के समान हैं, जो भगवान विष्णु (मुकुन्द) के भी प्रिय हैं। जो भक्तों को आश्रय देने वाले, वरदान प्रदान करने वाले और कल्याणकारी शंकर हैं। ऐसे भगवान शिव को मैं बार-बार प्रणाम करता हूँ



