ज़रा पास बैठो हे बांके बिहारी | कृष्ण भजन | नेहा सारस्वत स्वर

ज़रा पास बैठो हे बांके बिहारी - Jara Pass Baitho Hey Banke Bihari Lyrics

बड़ा हि सुन्दर और मनमोहक भजन जो आपके फिर से सुनाने के लिए मजबूर कर देगा, इतने प्यारे बोल और नेहा सारस्वत की मधुर आवाज़ आपको राधे श्याम के चरणों से जोड़ने को प्रेरणा देगी तो आइये आमरण करें इस मधुर भजन ज़रा पास बैठो हे बांके बिहारी कृष्णा भजन श्रेणी में हमने आपके लिए लिखा है:-

ज़रा पास बैठो हे बांके बिहारी
पलक में पिरो लूं छबि मैं तिहारी
मुलाक़ात जाने हो फ़िर कब हमारी
पलक में पिरो लूं छवि मैं तिहारी

चरण देखे जाऊं या मुखड़ा निहारूं
ये दिल देदूं पहले के जाँ पहले वारूं
ये कजरारी अखियां, ये लट कारी कारी
पलक में पिरो लूं छबि मैं तिहारी

ये सूरत जो राधा के मन में समाई
जिसे देखकर मीरा महल छोड़ आई
मै बलिहारी जाऊं इसपे मुरारी
पलक में पिरो लूं छबि ये तिहारी

कई जन्म बांधे तपस्या के धागे
किसी और संग कान्हा नेहा ना लागे
मेरी ओर देखो हे गिरधारी
पलक में पिरो लूं छबि मैं तिहारी


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top