आना सुन्दर श्याम हमारे भजन | Aana Sundar Shyam Hamare Bhajan Lyrics

Shree Krishna Bhajan Lyrics in Hindi | श्री कृष्ण भजन संध्या लिरिक्स

पढिये कृष्ण भजन संग्रह में एक और लोकप्रिय श्री हरि कीर्तन आना सुन्दर श्याम हमारे भजन लिरिक्स Aana Sundar Shyam Hamare Bhajan Lyrics.

आना सुन्दर श्याम हमारे भजन | Aana Sundar Shyam Hamare Bhajan Lyrics

आना सुन्दर श्याम हमारे कीर्तन में ॥ टेक ॥

आप भी आना संग ग्वालों को लाना,

बंशी मधुर बजाना हमारे ॥ टेक ॥

आप भी आना संग गोपियों को लाना,

माखन मिश्री खाना हमारे ॥

आप भी आना संग राधा को भी लाना,

सुन्दर रास रचाना हमारे ॥

आप भी आना संग नारद जी को लाना,

बंशी मधुर बजाना हमारे ॥

आप भी आना संग ऊधो को भी लाना,

सभा में चिर ज्ञान सुनाना हमारे ॥

आप भी आना संग द्रोपदी को लाना,

सभा में चीर बढ़ाना हमारे ॥

आप भी आना संग अर्जुन को भी लाना,

गीता ज्ञान सुनाना हमारे ॥

भक्तों भजो बालकृष्ण छवि,

हरि के चरण चित लाना हमारे ॥

दोहा :-

करत करत अभ्यास से जड़मति होत सुजान ।

रस्सी आवते जात ते सिल पर परत निशान ॥

इसे भी पढ़ें – एक नजर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे भजन – Ek Nazar Kripa Ki Kar Do Ladli Shri Radhe Bhajan


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top