दुर्गा जी की आरती जय अंबे गौरी | Aarti Om Jai Ambe Gauri.

Aarti Jai Ambe Gauri
नित्य पढ़िए आरती दुर्गा जी की आरती जय अंबे गौरी जी की मिलेगा पुण्य इस नवरात्रि |  देवी माँ अम्बे कीआरती, पूजन करने से सभी कष्ट दूर होते है |

इसे भी पढ़ें – शारदीय नवरात्रि 2022 में 9 दिनों की पूजा और मंत्र विधि सहित |

|| आरती श्री दुर्गा जी की ||

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी,

तुमको निशिदिन ध्यावत हरिब्रह्मा शिवरी ॥ जय०

माँग सिन्दूर विराजत टीको मृग मद को ।

उज्जवल से दोऊ नैना चन्द्रबदन नीको ॥ जय०

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे ।

रक्तपुष्प गलमाला कंठन पर साजै ॥ जय०

केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी।

सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दुःखहारी ॥ जय०

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योति ॥ जय०

शुम्भ निशुम्भ बिदारे महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती ॥ जय०

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।

मधु-कैटभ दोऊ मारे, सुर भयहीन करे ॥ जय०

ब्रह्माणी, रुद्राणी, मैया तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥ जय०

चौंसठ योगिनी मंगल गावत नृत्य कर भैरू,

बाजत ताल मृदंगा अरु बाजत डमरू ॥ जय०

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता ।

भक्तन की दुःख हरता, सुख सम्पत्ति करता ॥ जय०

चार अति शोभित वर मुद्रा धारी ।

मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥ जय०

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥ जय०

अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे ।

कहत शिवानन्द स्वामी सुख-सम्पत्ति पावे ॥ जय०

इसे भी पढ़ें – श्री दुर्गा चालीसा – नमो नमो दुर्गे सुख करनी |

दुर्गा जी की आरती जय अंबे गौरी | Aarti Om Jai Ambe Gauri Lyrics Video.

Follow For More Videos- जय अम्बे गौरी Jai Ambe Gauri Aarti I Navratri Special


इसे भी पढ़ें – नवरात्रि दुर्गा पूजा- सामग्री और पाठ- विधि |

यहाँ पर पोस्ट में बताई गयी सारी जानकारियाँ आस्था और जनरुचि को ध्यान में रखकर लिखी है इसकी पुष्टि जैसे की विधि और पूजन हमने हमारी जानकारी के आधार पर लिखा है यदि आपको किसी भी प्रकार की त्रुटी लगती है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है संपर्क सूत्र के लिए हमने About us में उल्लेख लिया है|

धर्म के उपाय और सलाहों को आपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है।

अंत तक पढने के लिया आपका धन्यवाद, जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरुर बताएं।

Scroll to Top