जगदीश जी की आरती | Aarti Om Jai Jagdish Hare.

Om Jai Jagdish Hare –
श्री हरि विष्णु कहो या कृष्ण या जगदीश ये तीनो नाम एक ही देव के है जगत के पालनहार श्री हरि आइये उनकी आरती पढ़ें |

इसे भी पढ़ें – आरती श्री लक्ष्मीरमणा की | Aarti Shri Laxmiramana ji ki

Aarti Om Jai Jagdish Hare
जगदीश जी की आरती – ॐ जय जगदीश हरे

ॐ जय जगदीश हरे,
स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनों के संकट,
दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

जो ध्यावे फल पावे,
दुःख बिनसे मन का,
स्वामी दुःख बिनसे मन का ।
सुख सम्पति घर आवे,
सुख सम्पति घर आवे,
कष्ट मिटे तन का ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

मात पिता तुम मेरे,
शरण गहूं किसकी,
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी ।
तुम बिन और न दूजा,
तुम बिन और न दूजा,
आस करूं मैं जिसकी ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

तुम पूरण परमात्मा,
तुम अन्तर्यामी,
स्वामी तुम अन्तर्यामी ।
पारब्रह्म परमेश्वर,
पारब्रह्म परमेश्वर,
तुम सब के स्वामी ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

तुम करुणा के सागर,
तुम पालनकर्ता,
स्वामी तुम पालनकर्ता ।
मैं मूरख फलकामी,
मैं सेवक तुम स्वामी,
कृपा करो भर्ता॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

तुम हो एक अगोचर,
सबके प्राणपति,
स्वामी सबके प्राणपति ।
किस विधि मिलूं दयामय,
किस विधि मिलूं दयामय,
तुमको मैं कुमति ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

दीन-बन्धु दुःख-हर्ता,
ठाकुर तुम मेरे,
स्वामी रक्षक तुम मेरे ।
अपने हाथ उठाओ,
अपने शरण लगाओ,
द्वार पड़ा तेरे ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

विषय-विकार मिटाओ,
पाप हरो देवा,
स्वमी पाप(कष्ट) हरो देवा ।
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
सन्तन की सेवा ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥

ॐ जय जगदीश हरे,
स्वामी जय जगदीश हरे ।
भक्त जनों के संकट,
दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे ॥

॥ ॐ जय जगदीश हरे ॥


प्रसिद्द विडियो – जगदीश जी की आरती

इसे भी पढ़ें – भगवान विष्णु | आरतियाँ ओम जय जगदीश हरे अनुराधा पौडवाल आरती

Jagdish Ji Ki Aarti
Aarti Om Jai Jagdish Hare English

Om Jai Jagdish Hare,
Swami Jai Jagdish Hare
Bhagt Jano Ke Sankat,
Khshan Mein Door Kare

Om Jai Jagdish Hare

Jo Dhaywe Phal Pave,
Dukh Vinse Man Ka
Sukh Sampati Ghar Aave,
Kasht Mite Tan Ka

Om Jai Jagdish Hare

Maat-Pita Tum Mere,
Sharan Gahun Kiskee
Tum Bin Aur Na Duja,
Aas Karun Jiskee

Om Jai Jagdish Hare

Tum Puran Parmatma,
Tum Antaryami
Par-Brahm Parmeshwar,
Tum Sabke Swami

Om Jai Jagdish Hare

Tum Karuna Ke Saagar,
Tum Palankarta
Main Moorakh Khal Kami,
Mein Sewak Tum Swami,
Kripa Karo Bharta …

Om Jai Jagdish Hare

Tum Ho Ek Agochar,
Sabke Pran Pati
Kis Vidhi Milun Dayamay,
Tumko Main Kumti

Om Jai Jagdish Hare

Deenbandhu Dukh Harta,
Thakur Tum Mere,
Swami Rakshak Tum Mere
Apne Hath Uthaao,
Apni Sharan Lagao,
Dwar Para Tere …

Om Jai Jagdish Hare

Vishay Vikaar Mitaao,
Paap Haro Deva
Shradha Bhakti Badhaao,
Santan Ki Sewa

Om Jai Jagdish Hare

Om Jai Jagdish Hare,
Swami Jai Jagdish Hare
Bhagt Jano Ke Sankat,
Khshan Mein Door Kare

Om Jai Jagdish Hare


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top