ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे सांवरे लिरिक्स

ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे सांवरे लिरिक्स - Ae mere pran preetam me sanware lyrics

ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे सांवरे,
मुझको तेरे सिवा कुछ नहीं चाहिए,
तेरे दर की मिले जोगुलामी मुझे,
दो जहाँ की हुकूमत नहीं चाहिए,
ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे सांवरे…..

तेरे गम से बड़ी है मोहब्बत मुझे,
मुझको झूठी मुसर्रत नहीं चाहिए,
है मसीहा मेरे मैं वो बीमार हूँ,
जिसको दुनिया की राहत नहीं चाहिए,
ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे साँवरे……

मेरी शान-ए-फकीरी सलामत रहे,
मेरे दिल में तुम्हारी मोहब्बत रहे,
मेरे दिल पे तेरी बादशाहत रहे,
मुझको इसके सिवा कुछ नहीं चाहिए,
ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे साँवरे……

तेरी करुणा पे मुझको बड़ा नाज है,
मैं हूँ चाकर तू मेरा सरताज है,
दूर कर दे जो सांवल तेरे प्यार से,
ऐसी शान और शौकत नहीं चाहिए,
ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे साँवरे…..

ऐ मेरे प्राण प्रीतम मेरे सांवरे,
मुझको तेरे सिवा कुछ नहीं चाहिए…..


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top