अकाल मृत्यु वो मरे जो कर्म करे चांडाल का।
काल उसका क्या कारे जो भक्त हो महाकाल का।।
क्या अकाल मृत्यु का भय यदि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को सताता है (Akaal Mrityu Upay) क्या बीमारी के द्वारा भय बना रहता है तो उसके लिए हमारे पंडित जी ने कई उपाए पहले भी बताये है जो आप हमारी वेबसाइट में पढ़ सकते है। तो आज धर्मराज दशमी (Dharmraj Dashmi) के अवसर में गुरु जी ने विशेष वार्ता में अकाल मृत्यु के बारे चर्चा में बताता की इस बार जो धर्मराज दशमी आ रही है। उसमे यदि हम कुछ उपाए घर से ही करना चाहे तो कर सकते है जिससे (Akaal Mrityu ka bhay) अकाल मृत्यु का भय और बीमारी का भय दूर हो सकता है।
जैसा की धर्मराज दशमी के बारे में सभी जानते है और हमने धर्मराज की कथा के माध्यम से आप सबको अवगत कराया है धर्मराज दशमी की हमारे हिन्दू धर्म कितना महत्व माना गया है यदि आप इससे जुडी युधिष्ठिर और धर्मराज की पूरी प्रश्न को स्मरण करे तो आप समझ जायेंगे, तो आइये पढ़ें अकाल मृत्यु और बीमारी का अचूक उपाय।

अकाल मृत्यु और बीमारी का अचूक उपाय – Akaal Mrityu Upay
यदि आपके घर में कोई सदस्य जिसको अकाल मृत्यु का भय लगा हुआ है या बार-बार बीमार पढ़ रहा है आपके घर से बीमारी जा ही नहीं रही तो आपको धर्मराज दशमी के दिन आपको पूजा पाद के पश्चात एक हवन करे, याद रखे यह कोई बड़ा हवन नहीं है बहुत छोटा है। एक मंत्र का जाप करते हुए आपको 108 आहुतियाँ देनी है अगर किसी प्रकार से आप नहीं कर पा रहे है तो कम से कम 7 आहुतियाँ आपको देनी ही है निचे दिए गए मंत्र के उच्चारण के साथ एवं धर्मराज जी की आरती या शिव जी की।
।। ॐ नमो यमराजाय नमः स्वाहा ।।
यह उपाय करने के बाद आपको एक मिटटी का कुल्हड़ या मिटटी का कलश लेना है उसमे आपको लाल सूती वस्त्र (कपडा) में सबूत हरी मूंग रखकर ढक्कन बंद करके उसको उत्तर पूर्व (नार्थ ईस्ट) दिशा में रखना है फिर आपको आने वाले सप्ताह के बुधवार के दिन उस कलश में से हरी मूंग निकालकर उसको थोडा देर भिगोना है 1-2 घंटे फिर उसको आपको पक्षियों को डाल देना है इस तरह प्रयोग करने से आपको घर से जो बीमारियाँ नहीं जा रही है और जो भय लगा रहता है ये सारी समस्या समाप्त होंगी और आपके घर में सुख समृद्धि और अच्छी सेहत का वास होगा और निरंतर बना रहेगा।
तो हमारे जिन भाइयों को भी परेशानियाँ है वो यह उपाए कर सकते है और अधिक जानकारी के लिए आप हमें कमेन्ट कर सकते है।
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | नवरात्रि विशेष | आज की तिथि | आज का पंचांग | माता के भजन | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।