खेरे की खेड़ापति, मोरे अंगना जाओ पधार | Bhawani more angana me bhajan lyrics.

मंदिर तोरे आइके, रहे निमंत्रण डार
खेरे की खेड़ापति,मोरे अंगना जाओ पधार
लकी द्वार अर्जी करे,महादेवी अवतार
खेरे की खेड़ापति, मोरे अंगना जाओ पधार

आईं महादेवी अवतार भवानी मोरे अंगना में
मोरे अंगना में तोरी मढिया में
छाईं खुशियां अपरम्पार भवानी तोरी मढिया में
आईं महादेवी अवतार भवानी ….

एक तरफ तू माता विराजे,
दूजे राम जानकी संग विराजे
दो हमें अभय वरदान… भवानी तोरी मढिया में
छाईं खुशियां अपरम्पार भवानी तोरी मढिया में
आईं महादेवी अवतार …..

पहरे वाली द्वार तुम्हारे , बजरंगी करते जयकारे
गाये लकी तेरे गुणगान, भवानी तोरी मढिया में
छाईं खुशियां अपरम्पार भवानी तोरी मढिया में
आईं महादेवी अवतार….

नवराते में बोए जवारे, काली नाचे द्वार तुम्हारे
करें भगत हैं जय जयकार,भवानी तोरी मढिया में
छाईं खुशियां अपरम्पार भवानी तोरी मढिया में
आईं महादेवी अवतार ….

माता मेरी विनती सुनले,हम भगतों के कष्टों को हरले
सदा करूँ तेरा गुणगान, भवानी तोरी मढिया में
छाईं खुशियां अपरम्पार भवानी तोरी मढिया में
आईं महादेवी अवतार……


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top