भए प्रगट कृपाला दीनदयाला लिरिक्स | राजन जी महाराज भजन हिंदी

Bhaye Pragat Kripala Lyrics In Hindi –
राजन जी महाराज की मधुर आवाज़ में सुनिए भए प्रगट कृपाला दीनदयाला लिरिक्स जिसे हमने शब्दों में आपके लिए लिखित में लाये है पढ़िए और आनंद लीजिये :-

श्री रामचरितमानस का यह छंद उस समय का है जब भगवान् श्री राम का अवतार माता कौशल्या के पुत्र रूप में होता है, किस प्रकार प्रभु ने लीला किया है, किस प्रकार शिशु रूप में अवतरित हुए हैं, यह छंद आपको बताता है, गोस्वामी तुलसी दास जी द्वारा रचित यह छंद वास्तव में अद्भुत और अनंत सुखदायक है |

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला लिरिक्स

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौशल्या हितकारी,
हर्षित महतारी मुनिमन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ||

लोचन-अभिरामा तनु-घनस्यामा,
निज आयुध भुजचारी,
भूषन बनमाला नयन विशाला,
शोभा सिंधु खरारी ||

कर दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी,
केहि बिधि करूं अनंता,
माया गुन ग्याना तीत अमाना,
वेद पुरान भनंता ||

करुणा सुख सागर सब गुन आगर,
जेहि गावहिं श्रुति संता,
सो ममहित लागी जन अनुरागी,
भयउ प्रगट श्रीकंता ||

ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया,
रोम रोम प्रति बेद कहे,
मम उर सो बासी यह उपहासी,
सुनत धीर मति थिर न रहै ||

उपजा जब ज्ञाना प्रभु मुसकाना,
चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै,
कहि कथा सुहाई मातु बुझाई,
जेहि प्रकार सुत प्रेम लहे ||

माता पुनि बोली सो मति डोली,
तजहु तात यह रूपा,
कीजै शिशुलीला अति प्रियसीला,
यह सुख परम अनूपा ||

सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना,
होई बालक सुरभूपा,
यह चरित जे गावहि हरिपद पावहि,
ते न परहिं भवकूपा।।

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौशल्या हितकारी,
हर्षित महतारी मुनिमन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ||

इसे भी पढ़ें – मेरी नैया में लक्ष्मण राम ओ गंगा मैया धीरे बहो लिरिक्स Rajan ji Maharaj 


Follow For More – भए प्रगट कृपाला दीनदयाला लिरिक्स | Bhaye Pragat Kripala Lyrics In Hindi | Rajan Ji Maharaj Bhajan Lyrics


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top