भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे भजन | Bhole Bhandari Sabke Hi Bhandar Bhare Lyrics

भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे भजन Bhole Bhandari Sabke Hi Bhandar Bhare Lyrics

शिव भजन श्रंखला में प्रस्तुत है एक और लोकप्रिय भजन ‘भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे’ तो आइये स्मरण करें :-

शिव है दयालु, शिव है दाता
शिव पालक है इस श्रिष्टि के

भोले भंडारी, ओ
भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे
भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे

भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे
भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे

जय जय विश्वनाथ शंभु
जय जय नीलकंठ शंभु
जय जय चन्द्र भाल शंभु
जय जय महाकाल शंभु

मायापति की माया का अंत होता ही नहीं
उनके द्वारे किसी बात की कमी नहीं

बस भावना के उनको दो फूल अर्पण कीजिये
देवो के देव से फिर चाहे जो भी लीजिये
कोई तीनों लोक में ऐसा और दाता ना
जिनके शिवालय से तो खाली कोई जाता ना

भक्तो के, हो
सब भक्तो के सपने वो साकार करे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे

भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे
भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे

जय जय विश्वनाथ शंभु
जय जय नीलकंठ शंभु
जय जय चन्द्र भाल शंभु
जय जय महाकाल शंभु

शिव चरणों में अपने ये सर झुका के देखिये
काया पलट देंगे शिव, आज़माके देखिये

महादेव डमरू वाले की लीला ही महान है
बड़े बड़े महा दानी लेने आते दान है
भस्मीरमाए बैठे जो है कैलाश में
वो ही छुपे भक्तो के मन के विश्वास में

ना जाने, हो
ना जाने वो कब किसपे उपकार करे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे

भोले भंडारी, ओ
भोले भंडारी सबके ही भंडार भरो
जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे
जो पूजे उनको, उनका  वो उद्धार करे ।

इसे भी पढ़ें – कांवड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई भजन o


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top