जानिए चार मुखी रुद्राक्ष के फायदे |

वैसे तो सभी रुद्राक्ष और बहुत ही शुद्ध है और इनके दर्शन मात्र ही बहुत लाभदायी होता है और कई मान्यताएं तो ऐसी है की इनका दर्शन ही बहुत शुभ होता है | तो चलिए अब जानते है है तीन मुखी रुद्राक्ष के बारे में और तीन मुखी रुद्राक्ष के फायदे |

Now Available in English

चार मुखी रुद्राक्ष क्या है ?

चार मुखी रुद्राक्ष में चार धारियाँ होती हैं। चार-मुखी रुद्राक्ष चतुर्मुख ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है। चार वेदों का रूप माना गया है। यह मनुष्य को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चतुवर्ग देने वाला है।

यह चारों वर्ण–ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र तथा चारों आश्रम-ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ तथा संन्यास के द्वारा पूजित और परम वन्दनीय है। इसका धारक धनाड्य, आरोग्यवान, ज्ञानवान बन जाता है।

चार मुखी रुद्राक्ष वृद्धिदाता है। जिस बालक की बुद्धि पढ़ने में कमजोर हो या •बोलने में अटकता हो उसके लिये भी यह उत्तम है। चार-मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक रोगों में शान्ति मिलती है तथा धारण का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

इसे धारण करने से नर-हत्या का पाप दूर होता है। अग्नि पुराण में इसके बारे में लिखा है कि इसको धारण करने से व्याभिचारी भी ब्रह्मचारी तथा नास्तिक भी आस्तिक हो जाता है।

चार मुखी रुद्राक्ष सबसे श्रेष्ठ नेपाल का होता है तथा नेपाली चार मुखी आसानी से प्राप्त भी हो जाता है।

रुद्राक्ष क्या है? | रुद्राक्ष- मान्यता व महात्म्य | रुद्राक्ष उत्पत्ति की प्राचीन कथा |

रुद्राक्ष का महात्म्य | रुद्राक्ष का महत्व प्राचीन कथा

अनुमानित मूल्य चार मुखी रुद्राक्ष

नेपाली -10 रु० से 25 रु० तक ।


अन्य पढने योग्य – जानिए पाँच मुखी रुद्राक्ष के फायदे |
अन्य पढने योग्य – जानिए छः मुखी रुद्राक्ष के फायदे |

Scroll to Top