ऑफिस उपयोग की ये 5 सस्ती Automatic SUV हैं बेस्ट, कीमत मात्र 6,17000 रुपये से शुरू

ऑफिस उपयोग की ये 5 सस्ती Automatic SUV हैं बेस्ट, कीमत मात्र 6,17000 रुपये से शुरू

Cheapest Automatic SUVs in India Under 10 Lakh: घरेलू बाजार में SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली गाड़ियों की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और सुविधा की तलाश में काफी लोग अब ऑटोमैटिक SUVs खरीदना पसंद करते हैं।

अपने इस आर्टिकल में हम देश की 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUVs की लिस्ट में हमने Nissan Magnite, Renault Kiger, Tata Punch Hyundai Exter और Maruti Suzuki Fronx को रखा है। आइए, जानते हैं कि इनमें क्या कुछ ऑफर किया गया है?

1. Nissan Magnite निसान मैग्नाइट भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.17 लाख रुपये । मैग्नाइट का Visia AMT वेरिएंट 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 72 बीएचपी और 96 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) के साथ जोड़ा गया है। मैग्नाइट का डिजाइन आकर्षक है और इसमें प्रैक्टिकल केबिन, 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग और मॉडर्न फीचर्स जैसे- 7 इंच टचस्क्रीन, रिवर्स पार्किंग कैमरा और पुश-बटन स्टार्ट शामिल हैं। इसके अलावा, मैग्नाइट में CVT ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आता है, लेकिन इसकी कीमत थोड़ी अधिक है। कंपनी इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ बेचती है।

2. Renault Kiger रेनो काइगर को निसान मैग्नाइट के डेरीवेट के रूप में बेचा जाता है। दोनों SUVs एक ही प्लेटफॉर्म (CMF-A+) पर आधारित हैं। इसकी ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। काइगर का Emotion AMT वेरिएंट भी 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 72 बीएचपी और 96 एनएम टॉर्क देता है और यह 5-स्पीड AMT से लैस है।

काइगर का डिजाइन बोल्ड और मॉडर्न है, जिसमें LED हेडलैंप्स, 8-इंच टचस्क्रीन और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसका केबिन काफी बेहतर है और ये शहर में ड्राइविंग के लिए सुविधाजनक है। काइगर की कीमत और फीचर्स इसे उन खरीदारों के लिए आकर्षक बनाते हैं, जो किफायती कीमत पर फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं।

3. Tata Punch टाटा पंच एक माइक्रो SUV है, जिसकी ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 86 बीएचपी और 113 एनएम टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5-स्पीड AMT के साथ उपलब्ध है। पंच का डिजाइन मजबूत है, जिसमें हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और रफ-टफ लुक शामिल है। इसके टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। हालांकि, इसमें केवल दो एयरबैग्स हैं, जो सेफ्टी के लिहाज से थोड़ा कम हो सकता है। ये उन लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है, जो छोटी और मजबूत SUV चाहते हैं।

4. Hyundai Exter हुंडई एक्स्टर एक और माइक्रो SUV है, जिसकी AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 83 बीएचपी और 114 एनएम टॉर्क देता है। इसका 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन सुगम और शहर के लिए उपयुक्त है। एक्स्टर में 8-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, छह एयरबैग्स, LED हेडलैंप्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। इसका माइलेज 19.2 किमी/लीटर है, जो इसे फ्यूल एफिशियंट बनाता है। एक्स्टर का कॉम्पैक्ट साइज और प्रीमियम फीचर्स इसे युवा खरीदारों के बीच पॉपुलर बनाते हैं।

5. Maruti Suzuki Fronx मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स एक स्टाइलिश क्रॉसओवर SUV है, जिसकी AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 90 बीएचपी और 113 एनएम टॉर्क देता है। इसका 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन सुविधाजनक और विश्वसनीय है। फ्रॉन्क्स का डिजाइन मॉडर्न है, जिसमें 7-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स हैं। ये टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर से लगभग 40,000 रुपये सस्ता है। हालांकि, टोयोटा अधिक लंबी वारंटी देती है। फ्रॉन्क्स उन लोगों के लिए उपयुक्त है, जो मारुति की विश्वसनीयता और किफायती मेंटेनेंस के साथ स्टाइलिश SUV चाहते हैं।

सार: निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, टाटा पंच, हुंडई एक्स्टर और मारुति फ्रॉन्क्स को भारत में सबसे किफायती ऑटोमैटिक SUVs के रूप में खरीदा जा सकता है। ये सभी गाड़ियां 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं और विभिन्न जरूरतों को पूरा करती हैं। मैग्नाइट और काइगर सबसे सस्ते विकल्प हैं, जबकि पंच और एक्स्टर कॉम्पैक्ट साइज में हैं। वहीं, फ्रॉन्क्स को प्रीमियम एसयूवी के रूप में खरीदा जा सकता है।


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे। इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top