चित्रगुप्त जी की आरती | Chitragupt ji ki Aarti Lyrics

Chitragupt ji ki Aarti Lyrics – भगवान चित्रगुप्‍त की पूजा अधिकतर कायस्‍थ लोगों में की जाती है क्‍योंकि उन्‍हें चित्रगुप्‍त महाराज की ही संतान माना जाता है। भगवान चित्रगुप्‍त को ब्रह्मा जी की संतान माना जाता है, कहा जाता है क‍ि जब ब्रह्मा जी ने इस संसार की रचना की, तो यमराज को पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्यों को कर्मों के अनुसार सजा देने का कार्य सौंपा। यमराज ने इसके लिए ब्रह्मा जी से एक सहयोगी की मांग की, इसके बाद ब्रह्मा जी ने एक हजार वर्ष तक तपस्या की। इस तप के प्रभाव से ब्रह्मा जी की काया से चित्रगुप्‍त भगवान का जन्‍म हुआ और उन्‍हें यमराज का सहयोगी बना दिया गया. भगवान चित्रगुप्‍त का जन्‍म ब्रह्मा जी की काया से हुआ था, इसलिए उनकी सभी संतानें कायस्‍थ कहलाईं। आइये स्मरण करें महाराज चित्रगुप्त जी की आरती :-

चित्रगुप्त जी की आरती | Chitragupt ji ki Aarti Lyrics

आरती श्री चित्रगुप्तजी की

जय चित्रगुप्त यमेश तब, शरणागतम शरणागतम ।

जय पूज्य पद पद्येश तब, शरणागतम शरणागतम ।।

जय देव देव दयानिधे, जय दीनबन्धु कृपानिधे।

कर्मेश तब धर्मेश तब, शरणागतम शरणागतम ।।

जय चित्र अवतारी प्रभो, जय लेखनी धारी विभो।

जय श्याम तब चित्रेश तब, शरणागतम शरणागतम ।।

पुरुषादि भगवत अंश जय, कायस्थ कुल अवतंश जय।

जय शक्ति बुद्धि विशेष तव, शरणागतम शरणागतम ।।

जय विज मंत्री धर्म के, ज्ञाता शुभाशुभ कर्म के।।

इसे भी पढ़ें – आरती श्री गिर्राज महाराज की – Aarti Shri Giriraj ji Maharaj Ki


चित्रगुप्त जी का मंत्र | Chitragupt ji ka Mantra

चित्र गुप्त पूजा के दिन मंत्र, मंत्र का उच्चारण करें और पूजा के समय चित्रगुप्त प्रार्थना मंत्र भी जरूर पढ़ें :-

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्। 

लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।। 


प्रसिद्द विडियो – चित्रगुप्त जी की आरती | Chitragupt ji ki Aarti Lyrics Video.


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top