दया कर दान विद्या का प्रार्थना | Daya Kar Daan Vidya Ka Prayer Hindi Lyrics.

Daya Kar Daan Vidya Ka Prayer Hindi Lyrics –
हमारी भारतीय संस्कृति में इश्वर की प्रार्थना का बहुत महत्त्व है, हमारे यहाँ घर से निकलने के पहले व्यक्ति प्रार्थना करके निकलता है ठीक उसी प्रकार हमारे यहाँ विद्यालयों में भी नित्य प्रातः शिक्षा ग्रहण करने से पहिले माँ सरस्वती या प्रभु की आराधना करने का विधान है।

देश के लगभग हर विद्यालयों में और खासकर एक हजार से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक और छात्रों द्वारा सुबह की प्रार्थना में गई जाने वाली “दया कर दान विद्या का प्रार्थना” यहाँ हम लेख में बता रहे है उम्मीद है आपको पसंद आएगी :-

Daya Kar Daan Vidya Ka Prayer Hindi Lyrics.
दया कर दान विद्या का प्रार्थना

दया कर दान विद्या का,
हमें परमात्मा देना,
दया करना हमारी आत्मा में,
शुद्धता देना।

हमारे ध्यान में आओ,
प्रभु आँखों में बस जाओ,
अँधेरे दिल में आकर के,
प्रभु ज्योति जगा देना।

बहा दो ज्ञान की गंगा,
दिलों में प्रेम का सागर,
हमें आपस में मिल-जुल के,
प्रभु रहना सीखा देना।

हमारा धर्म हो सेवा,
हमारा कर्म हो सेवा,
सदा ईमान हो सेवा,
व सेवक जन बना देना।

वतन के वास्ते जीना,
वतन के वास्ते मरना,
वतन पर जाँ फिदा करना,
प्रभु हमको सीखा देना।

दया कर दान विद्या का,
हमें परमात्मा देना,
दया करना हमारी आत्मा में,
शुद्धता देना।


Daya Kar Daan Vidya Ka Prayer English Lyrics
दया कर दान विद्या का प्रार्थना

Daya Kar Daan Vidya Ka,
Hame Paramatma Dena,
Daya Karana Hamari Aatma Mein,
Shuddhata Dena.

Hamare Dhyan Mein Aao,
Prabhu Aankhon Mein Bas Jao,
Andhere Dil Mein Aakar Ke,
Prabhu Jyoti Jaga Dena.

Baha Do Prem Ki Ganga,
Dilon Mein Prem Ka Sagar,
Hame Aapas Mein Mil-jul Ke,
Prabhu Rahana Sikha Dena।

Hamara Dharm Ho Seva,
Hamara Karm Ho Seva,
Sada Eeman Ho Seva,
Wa Sevak Jan Bana Dena.

Vatan Ke Vaste Jeena,
Vatan Ke Vaste Marana,
Vatan Pe Jan Fida Karana,
Prabhu Hamako Sikha Dena.

Daya Kar Daan Vidya Ka,
Hame Paramatma Dena,
Daya Karana Hamari Aatma Mein,
Shuddhata Dena.


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top