देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ भजन

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ।
अब तो कृपा कर दीजिए,
जनम जनम का साथ ।
मेरे सर पर रख बनवारी,
अपने दोनों यह हाथ ॥

देने वाले श्याम प्रभु से,
धन और दौलत क्या मांगे ।
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे ।
मेरे जीवन में अब कर दे,
तू कृपा की बरसात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

श्याम तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है ।
एक नज़र कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है ।
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छईया कर दे तू ।
बिन माझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू ।
मेरा रास्ता रौशन कर दे,
छायी अन्धिआरी रात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाते हो ।
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराते हो ।
चाहे जैसे रख बनवारी,
बस होती रहे मुलाक़ात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

देने वाले श्याम प्रभु से,
धन और दौलत क्या मांगे ।
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे ।
मेरे जीवन में अब कर दे,
तू कृपा की बरसात ॥

इसे भी पढ़ें – आओ आओ गजानन आओ आके भक्तों का मान बढ़ाओ भजन लिरिक्स


इसे भी पढ़ें – भोग आरती- आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन

Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath – देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ भजन

Dena Ho to Dijiye Janam Janam Ka Sath
Ab to Kripa Kar Dijiye, Janam Janam Ka Sath
Mere Sar Par Rakh Banwari Apne Donon Yah Hath

Dene Wale Shyam Prabhu Se Dhan Aur Daulat Kya Mange
Shyam Prabhu Se Mange to Phir Naam Aur Ijzat Kya Mange
Mere Jeevan Mein Ab Kar De Tu Kripa Ki Barsat

Shyam Tere Charanon Ki Dhooli Dhan Daulat Se Mahangi Hai
Ek Nazar Kripa Ki Baba Naam Ijzat Se Mahangi Hai
Mere Dil Ki Tammana Yahi Hai, Karoon Seva Teri Din Raat

Jhulas Rahen Hai Gam Ki Dhup Mein, Pyar Ki Chhiya Kar De Tu
Bin Maajhee Ke Naav Chale Na, Ab Patavaar Pakad Le Tu
Mera Rasta Raushan Kar De, Chhayi Andhiari Raat

Suna Hai Hamne Sharanagat Ko Apne Gale Lagate Ho
Aisa Hamne Kya Manga Jo Dene Se Ghabrate Ho
Chahe Jaise Rakh Banwari, Bas Hoti Rahe Mulakat

इसे भी पढ़ें – ठुमक चलत रामचंद्र भजन लिरिक्स



भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube Channel सब्सक्राइब करें

धन्यवाद् !!

Scroll to Top