दिल में तू श्याम नाम ले ज्योति जला के देख लिरिक्स | Aayega mera sawra lyrics
दिल में तू श्याम नाम ले ज्योति जला के देख,
आएगा मेरा सांवरा दिल से भुला के देख,
हारे का साथी श्याम है यारो का यार है,
एहलावती का लाल ये सुनता पुकार है,
चरणों में बाबा श्याम के दो आंसू बहा के देख,
आएगा मेरा सांवरा दिल से भुला के देख,
किस्मत के ताले खोलना मेरे बाबा के हाथ है,
एक तेरे कष्ट मेटणा पल भर की बात है,
खुशियों से झोली भर देगा तू झोली तू झोली फैलाके देख,
आएगा मेरा सांवरा दिल से भुलाके देख,
होगा असर दुआ में तो बोले गई मूरति,
जीवन में जो कमी है श्याम कर देगा पुरती,
नरसी अगर यकीन नहीं तो अज़मा के देख,
आएगा मेरा सांवरा दिल से भुलाके देख,
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




