दुर्गा भवानी आई रे लिरिक्स | माता रानी के भजन | Bhajan Lyrics

दुर्गा भवानी आई रे
देवी दुर्गा

दुर्गा भवानी आई रे, देवी दुर्गा
आई सिंह पे सवार, छाया तेज बेशुमार
खुशिया हजारो लाई रे देवी दुर्गा ||

तुने ही महिषासुर मारा, मधु-केटभ को तुने पछाड़ा,
पहने मुंडो की माला.. क्रोध की भड़के ज्वाला,
रूप अनोखा पाई रे
देवी दुर्गा

दुर्गा भवानी आयी रे
देवी दुर्गा

देवो के दुखो को टारे, शुम्भ -निशुम्भ दनुज संघारे,
तेरी ना सानी हे, दुनिया ने मानी हे, महिमा सभी ने गाई रे,
देवी दुर्गा

दुर्गा भवानी आयी रे
देवी दुर्गा

जो कोई द्वारे तुम्हारा आया, मुह माँगा सब ही ने पाया,
पल मे भंडार भर दे, तू जो चाहे कर दे, पर्वत को भी राई रे,
देवी दुर्गा

दुर्गा भवानी आयी रे
देवी दुर्गा

तुम ही हो माँ जग की जननी , आस लगी चरणन की,
दुखो ने घेरा हे, जीवन ये मेरा हे, दिल मे उदासी छाई रे,
देवी दुर्गा

दुर्गा भवानी आयी रे
देवी दुर्गा ||

इन्हें भी पढ़ें – वो है कितनी दीनदयाल सखी री तुझे क्या बतलाऊ | माता के भजन


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top