गाओ हिल मिल सभी बधाई भजन लिरिक्स
Gaao hil mil sabhi badhai baaj uthi Mangal shehnai lyrics
गाओ हिल मिल सभी बधाई बाज उठी मंगल शहनाई,
आयी लाली आयी रे बाबा के घर लाली आयी रे,
भादों शुक्ल अष्टमी सुन्दर प्रकट भयी वृषभानु के मंदिर,
किरत मैया ने लाली जायी श्याम की श्यामा जू हैं आयी,
आयी लाली आयी रे….
ब्रम्हा मंगल वेद सुनावें देवी देवता स्तुति गावें,
वीणा नारद जी ने बजाई आ गयी लक्ष्मी बन कर दायी,
आयी लाली आयी रे…
बाबा को मनवा हर्षावे भर भर मोतिन थाल लुटावे,
लाली पलना बीच झुलाई नाचे अंगना लोग लुगाई,
आयी लाली आयी रे…..
‘चित्र विचित्र’ सुन दौड़े आवें ब्रजवासिन संग मंगल गावें,
हो गोपी ग्वाले लेत बलाई कुंवर किशोरी परम सुखदायी,
आयी लाली आयी रे…..
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




