हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम शेरोंवाली लिरिक्स
Hey naam re sabse bada tera naam lyrics
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी, माँ
जय माँ अष्ट भवानी
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरोवाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे
ऐसा कठिन पल, ऐसे घडी है
विपदा आन पड़ी है
तू ही दिखा अब रस्ता
ये दुनिया रस्ता रोके खड़ी है
मेरा जीवन बना इक संग्राम
शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे
भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए
बुझती जोत जगाये
जिसका नहीं है कोई जगत में
तू उसकी बन जाए
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम
शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली
बिगड़े बना दे मेरे काम, नाम रे
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।



