हो मुझको किशोरी जी ले लो शरण हे राधिके लिरिक्स

हो मुझको किशोरी जी ले लो शरण हे राधिके लिरिक्स Ho mujhko kishori ji le lo sharan mein lyrics

मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके ॥

राधा श्री राधा श्री राधा राधा राधा,
राधा श्री राधा श्री राधा राधा राधा।

भाव नहीं दिल में मेरे,
करि नहीं साधना,
मैं हूँ मलिन मति,
जानू ना आराधना,
मेरा निष्फल हुआ ये जीवन,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको लेलो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके ॥

अधमो की नैया पल में,
पार लगाई,
मेरी बारी श्यामा इतनी,
देर क्यूँ लगाई,
मेरे पापों का कर लो हरण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको लेलो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके ॥

जकड़ा पड़ा हूँ श्यामा,
कर्मो के बंधन में,
कब होगी द्रष्टि कृपा की,
मेरे सुने जीवन में,
मेरा जीवन तुम्हारे अर्पण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको लेलो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके ॥

मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके,
हो मुझको ले लो किशोरी जी शरण,
हे राधिके श्री राधिके ॥


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top