होली खेल रहे शिवशंकर गौरा पार्वती के संग | Holi Khel Rahe Shivshankar Gaura Parvati Ke Sang

होली खेल रहे शिवशंकर गौरा पार्वती के संग, शिव भोले की होली, भोले बाबा खेले होली,होली खेल रहे शिवशंकर गौरा पार्वती के संग Holi Khel Rahe Shivshankar Gaura Parvati Ke Sang

होली खेल रहे शिवशंकर
गौरा पार्वती के संग
होली खेल रहे शिवशंकर
गौरा पार्वती के संग

पार्वती के संग,
गौरा पार्वती के संग
पार्वती के संग,
गौरा पार्वती के संग

होली खेल रहे शिवशंकर
गौरा पार्वती के संग

कुटी छोड़ शिवशंकर चल दिए
लिए नादिया संग
कुटी छोड़ शिवशंकर चल दिए
लिए नादिया संग

गले में रुन्डों की माला
और सर्प लपेटे अंग

होली खेल रहे शिवशंकर
गौरा पार्वती के संग

मनों तो खा गए भाँग धतूरा
धड़ियों पी गए भंग
मनों तो खा गए भाँग धतूरा
धड़ियों पी गए भंग

एक सेर गाँजा भी पी गए
हुये नशे में दंग

होली खेल रहे शिवशंकर
गौरा पार्वती के संग

रघुवर होली खेल रहे हैं
सीता जी के संग
रघुवर होली खेल रहे हैं
सीता जी के संग

राधे होली खेल रही हैं
कान्हा जी के संग

होली खेल रहे शिवशंकर
गौरा पार्वती के संग

कामिनियाँ तो खेल रहीं हैं
देवर-जेठ के संग
कामिनियाँ तो खेल रहीं हैं
देवर-जेठ के संग

रसिया खेल रहे हैं साली
और सलहज के संग

होली खेल रहे शिवशंकर
गौरा पार्वती के संग


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top