हमने आंगन नहीं बुहारा लिरिक्स | राजन जी महाराज के भजन

Humne Aangan Nahi Buhara Lyrics
पढ़िए राजन जी महाराज के भजन में एक और सुन्दर सा भजन “पूज्य श्री राजन जी महाराज भजन- हमने आगन नहीं बुहारा कैसे आएगे भगवान लिरिक्स” यहाँ हमने आपके लिए लिखित किया है उम्मीद है आपको पसंद आएगा :-

हमने आंगन नहीं बुहारा लिरिक्स

हमने आँगन नहीं बुहारा, कैसे आयेंगे भगवान,
कैसे आयेंगे भगवान, चंचल मन को नहीं संभाला |
कैसे आयेंगे भगवान, कैसे आयेंगे भगवान ||

हर कोने कल्मष कषाय की, लगी हुई है ढेरी,
नहीं ज्ञान की किरण कहीं भी, हर कोठरी अँधेरी |
आँगन चौबारा अँधियारा, आँगन चौबारा अँधियारा ||
कैसे आयेंगे भगवान, कैसे आयेंगे भगवान ||

हृदय हमारा पिघल ना पाया, जब देखा दुखियारा,
किसी पन्थ भूले ने हमसे, पाया नहीं सहारा |
सूखी है करुणा की धारा, सूखी है करुणा की धारा ||
कैसे आयेंगे भगवान, कैसे आयेंगे भगवान ||

अन्तर के पट खोल देख लो, ईश्वर पास मिलेगा,
हर प्राणी में ही परमेश्वर, का आभास मिलेगा |
सच्चे मन से नहीं पुकारा, सच्चे मन से नहीं पुकारा ||
कैसे आयेंगे भगवान, कैसे आयेंगे भगवान ||

निर्मल मन हो तो रघुनायक, शबरी के घर जाते,
श्याम सूर की बाँह पकड़ते, साग विदुर घर खाते |
इस पर हमने नहीं विचारा, इस पर हमने नहीं विचारा ||
कैसे आयेंगे भगवान, कैसे आयेंगे भगवान ||

हमने आँगन नहीं बुहारा, कैसे आयेंगे भगवान,
कैसे आयेंगे भगवान, चंचल मन को नहीं संभाला |
कैसे आयेंगे भगवान, कैसे आयेंगे भगवान ||

इसे भी पढ़ें – भजन जगत में कोई ना परमानेंट | पूज्य राजन जी महाराज


राजन जी महाराज के भजन


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top