जगन्नाथ धाम – Jagannath Dham Mandir

जगन्नाथ धाम - Jagannath Dham Mandir

भारत के पूर्व दिशा ओड़िसा में स्थित जगन्नाथ धाम को चार वैष्णव धामों में से एक माना गया है। भारत के चार धाम आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा परिभाषित चार वैष्णव तीर्थ कहे जाते हैं। (Jagannath Dham Mandir) जहाँ हर हिंदू को अपने जीवन काल मे एक बार अवश्य जाना चाहिए, जो भक्तों को इस कलयुग में मोक्ष प्रदान करने में मदद करेंगे।

श्री जगन्नाथ मंदिर, हिन्दी मे जानें

श्री जगन्नाथ मंदिर की चारों दिशाओं में चार प्रवेश द्वार हैं, जो क्रमशः पूर्व मे सिंह द्वार / मोक्ष द्वार, दक्षिण अश्व द्वार / काम द्वार, पश्चिम व्याघ्र द्वार / धर्म द्वार, उत्तर मे हाथी द्वार / कर्म द्वार स्थापित है। मंदिर के सिंह द्वार पर कोणार्क सूर्य मंदिर से लाया अरुण स्तंभ स्थापित किया गया है, तथा कोणार्क मंदिर के मुख्य विग्रह भगवान सूर्य देव को भी यहीं स्थापित कर दिया गया है।

मंदिर के अश्व द्वार के साथ ही हनुमान जी का छोटा सा मंदिर है, जिसमें श्री हनुमंत लाल की विशाल विग्रह उपस्थित है। मंदिर का आर्किटेक्चर कलिंग शैली द्वारा चूना पत्थर से बना है। अभी इस मंदिर को संरक्षित करने के लिए आर्कियालजी ऑफ इंडिया ने मंदिर की बाहरी दीवारों पर सफेद रंग का जंग रोधक लेप लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार मंदिर में एकादशी दर्शन का विशेष महत्व है और इस अवसर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। प्रयास करें की एकादशी के दिन भगवान् के दर्शन का सौभाग्य आपको मिले।

हिन्दू धर्म और शास्त्रोंनुसार हरि एवं हर दोनों को शाश्वत मित्र माना गया है। अतः जहाँ-जहाँ हरि निवास करते हैं वहीं आस-पास हर का भी निवास निश्चित है। ऐसे संयोग के अंतर्गत ही भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर को पुरी जगन्नाथ धाम के जोड़ीदार के रूप में माना जाता है जगन्नाथ दर्शन के बाद यहाँ भी दर्शन करें।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

विश्व प्रसिद्ध श्री रथ यात्रा, जगन्नाथ धाम का सबसे प्रमुख त्योहार/मेला/उत्सव है। इस पवित्र यात्रा का आरंभ श्री जगन्नाथ मंदिर से होता है, और मौसी माँ मंदिर होते हुए श्री गुंडिचा मंदिर तक संपन्‍न होती है। इन तीनों मंदिरों को जोड़ती हुई तीन किलोमीटर लम्बी ग्रांडरोड है। जहाँ भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा दिनभर यात्रा करते हैं। इस यात्रा में देश-विदेश से इतने भक्त शामिल होते हैं, कि ग्रांड रोड पर पैर रखने की जगह मिलना मुश्किल होती है। जगह-जगह भक्तों द्वारा, भक्तों के लिए जल-पान व भोज की व्यवस्था की जाती है।

जगन्नाथ धाम या गोवर्धन मठ?

भारत के पूर्व दिशा में स्थित जगन्नाथ पुरी उड़ीसा राज्य में स्थित है। पुरी भार्गवी व धोदिया नदी के बीच में बसा हुआ है और बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है। पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए विश्‍व प्रसिद्ध है। द्वारका की तरह पुरी में शंकराचार्य मठ मंदिर के साथ-साथ जुड़ा नहीं है। गोवर्धन मठ मंदिर से कुछ दूरी पर देवी विमला मंदिर के साथ स्थित है।

आदि गुरु शंकराचार्य के अनुसार जगन्नाथ धाम को गोवर्धन मठ का नाम दिया गया है। गोवर्धन मठ के अंतर्गत दीक्षा प्राप्त करने वाले सन्यासियों के नाम के पीछे आरण्य नाम विशेषण लगाया जाता है। इस मठ का महावाक्य है प्रज्ञानं ब्रह्म तथा इसके अंतर्गत आने वाला वेद ऋग्वेद को रखा गया है। गोवर्धन मठ के प्रथम मठाधीश पद्मपाद थे। पद्मपाद जी आदि शंकराचार्य के प्रमुख चार शिष्यों में से एक थे। यहाँ का प्रचलित नाम श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी धाम है।

श्री जगन्नाथ मंदिर दर्शन का समय

श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के दर्शन के बहुत भीड़ होती है इसलिए मंदिर रशाशन ने मंदिर में दर्शन का समय प्रातः 6.30 से रात्रि 9.30 तक रखा है बीच कमे कुछ समय के लिए प्रसाद आदि के लिए दर्शन रोके जाते है लेकिन फिर पुनः प्रारंभ कर दिए जाते है।


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं। अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top