जपे जा राधे राधे भजन लिरिक्स
Jape Ja Radhe Radhe Bhajan Lyrics
Shri Indresh Ji Maharaj Bhajan Lyrics
तेरो सब संकट मिट जाए
जपे जा राधे राधे
मोर नंदलाला मिल जाए
जपे जा राधे राधे
जो राधा राधा गावे
वो प्रेम पदार्थ पावे
हां बाको है जाए बेड़ा पार
जपे जा राधे राधे
वृंदावन धाम अपार
जपे जा राधे राधे
श्री वृंदावन धाम अपार
जपे जा राधे राधे
जो राधा नाम हो तो
रसराज बिचारो रो तो
नहीं हो तो नहीं हो तो
नहीं हो तो कृष्ण अवतार
जपे जा राधे राधे
यह वृंदावन की लीला
मत जानो गुड़ को चीला
हो या में ऋषि मुनि गए हार
जपे जा राधे राधे
तू वृंदावन में आयो
तने राधा नाम ना गायो जय जय राधे राधे
जय राधे राधे श्री राधे राधे
श्री राधे राधे अति भोरी भारी
जय राधे राधे वृषभानु दुलारी जय राधे
राधे कीरत सुत प्यारी जय राधे राधे
जय राधे राधे जय राधे राधे
वृंदावन में आयो ते राधा नाम गायो
हो तेरो जीवन है बेकार
जपे जा राधे राधे
यह ब्रज की अजब कहानी
यहां घट घट राधा रानी
राधे ही राधे ही राधे ही राधे
ही कृष्ण मुरार
रटे जा राधे राधे
वृंदावन धाम अपार
जपे जा राधे राधे
श्री वृंदावन धाम अपार
जपे जा राधे राधे
जय राधे राधे श्री राधे राधे
जय राधे राधे श्री राधे राधे
जय राधे राधे श्री राधे राधे
जय राधेराधे श्री राधे राधे
इसे भी पढ़ें – जय जय राधे कृष्ण राधे कृष्ण राधे गोविंद भजन लिरिक्स
संगीत गायक – इन्द्रेश उपाध्याय जी (भक्तिपथ) (Swar Indresh ji Maharaj)
इन्द्रेश जी महाराज जो की प्रसिद्द कथावाचक कृष्णा चन्द्र शास्त्री जी के पुत्र भी है, इन्द्रेश उपाध्याय जी एक प्रसिद्ध युवा कथावाचक हैं, जिन्होंने भागवत कथा, राम कथा, और सनातन धर्म को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य पूरे समर्पण से किया है। पढ़ें इन्द्रेश उपाध्याय महाराज जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ के बारे में और इन्द्रेश जी महाराज भजन लिरिक्स




