जिस घडी मेरी ये जा निकले लिरिक्स
Jis ghadi meri ye jaa nikle lyrics
जिस घडी मेरी ये जा निकले उस वक्त चले तुम आना,
इकले मत आना नन्दलाला संग राधा जी को लाना,
जिस घड़ी मेरी……..
हँसते हँसते निकले दम बिछुड़न का मत देना गम,
छवि दिखला देना प्यारी ओ मेरे बांके बिहारी,
जोड़ी हो जुगल सन्मुख मेरे तुम आकर दरश दिखाना,
जिस घड़ी मेरी……..
चलने की हो तैयारी नैनन में हो छवि तुम्हारी,
इतनी है विनय हमारी ओ मेरे बांके बिहारी,
आ जाना तुम प्रानन प्यारे मत करना कोई बहाना,
जिस घड़ी मेरी……
जब प्राण कण्ठ में आवे दिल तुझको श्याम बुलावे,
तुमसे है मेरी यारी ओ मेरे बांके बिहारी,
जीवन तेरा तेरे अर्पण ओ मुरली वाले कान्हा,
जिस घड़ी मेरी………
पागल की तुमसे विनती हर घडी सांस को गिनती,
बीती ये उमरिया सारी ओ मेरे बांके बिहारी,
मर मर के जनम लू दुनिया में तेरा भूलू नही तराना,
जिस घडी मेरी……..
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




