जोगी रंग भी ना आया अच्छा श्रंगी नाद बजाया लिरिक्स | Jogi Rang Bhi Na Aaya Bhajan Lyrics | Indresh Upadhyay Ji

पढ़िए प्रसिद्द कथावाचक और संगीतकार इंद्रेश जी महाराज भजन लिरिक्स और कथा संवाद (Indresh ji Maharaj Bhajan Lyrics)
पढ़िए प्रसिद्द कथावाचक और संगीतकार इंद्रेश जी महाराज भजन लिरिक्स और कथा संवाद (Indresh ji Maharaj Bhajan Lyrics)

जोगी रंग भी ना आया अच्छा श्रंगी नाद बजाया लिरिक्स यह सुन्दर भजन इन्द्रेश जी महाराज के स्वर में गाया हुआ है जो की एक कथावाचक और संगीतकार दोनों है बहुत सुन्दर और मधुर भजन (Jogi Rang Bhi Na Aaya Bhajan Lyrics) इन्द्रेश उपाध्याय जी के मधुर स्वर में लिरिक्स प्रस्तुत है तो आइये स्मरण करें इस मुग्ध कर देने वाले भजन को :-

Indresh Upadhyay Ji Bhajan Lyrics

जोगी रंग भी ना आया,
अच्छा श्रंगी नाद बजाया….

मोतीन लर अलकन संगा,
मानो जटा जूट में गंगा,
जोगी रंग भी ना आया….

ललाट में चंदन बिंदा,
मानो किये भूषण इंदा,
जोगी रंग भी ना आया….

कुंडल की चमक गहरी,
कपोलन छवि की लहरी,
जोगी रंग भी ना आया….

अंग-अंग भूषण बाजे,
मानो सुर डमरु बाजे,
जोगी रंग भी ना आया….

मलया गिरी चंदन बाजे,
पिताम्बर गुदडी धारे,
जोगी रंग भी ना आया….

सोहे बाम भाग में प्यारी,
मानो अरधंग सवारी,
जोगी रंग भी ना आया….

जोगी छवि बावरो डोले,
राधे राधे राधे बोले,
जोगी रंग भी ना आया….

मोहन मंत्र फूँक के मारी,
सब ब्रज मोहिनी डारी,
जोगी रंग भी ना आया….

जोगी सब संतों का प्राणा,
शरण मलूक ने माना,
जोगी रंग भी ना आया….

संगीत गायक – इन्द्रेश उपाध्याय जी (भक्तिपथ)

इसे भी पढ़ें – गोपाल गोकुल वल्लभे प्रिय गोप गोसुत वल्लभं – भजन  o तुम हमारे थे प्रभुजी भजन लिरिक्स

इन्द्रेश जी महाराज जो की प्रसिद्द कथावाचक कृष्णा चन्द्र शाश्त्री जी के पुत्र भी है, इन्द्रेश उपाध्याय जी एक प्रसिद्ध युवा कथावाचक हैं, जिन्होंने भागवत कथा, राम कथा, और सनातन धर्म को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य पूरे समर्पण से किया है। पढ़ें इन्द्रेश उपाध्याय महाराज जीवन परिचय, कथा सेवा व भक्ति पथ के बारे में और इन्द्रेश जी महाराज भजन लिरिक्स


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top