ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो लिरिक्स

Jyot se Jyot Jagate Chalo Prem Ki Ganga Bahate Chalo Lyrics
पढ़िए राजन जी महाराज के एक और सुंदर भजन ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो लिरिक्स हमने अंकित किया है उम्मीद है आपको पसंद आएगा :-

ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो लिरिक्स

ज्योत से ज्योत जगाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो

राह में आए जो दीन दुखी, सबको गले से लगाते चलो

जिसका न कोई संगी साथी ईश्वर है रखवाला

जो निर्धन है जो निर्बल है वह है प्रभू का प्यारा

प्यार के मोती लुटाते चलो, प्रेम की गंगा…

आशा टूटी ममता रूठी छूट गया है किनारा

बंद करो मत द्वार दया का दे दो कुछ तो सहारा

दीप दया का जलाते चलो, प्रेम की गंगा…

छाई है छाओं और अंधेरा भटक गई हैं दिशाएं

मानव बन बैठा है दानव किसको व्यथा सुनाएं

धरती को स्वर्ग बनाते चलो, प्रेम की गंगा…

ज्योत से ज्योत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो

राह में आए जो दीन दुखी सब को गले से लगाते चलो

प्रेम की गंगा बहाते चलो …

कौन है ऊँचा कौन है नीचा सब में वो ही समाया

भेद भाव के झूठे भरम में ये मानव भरमाया

धर्म ध्वजा फहराते चलो, प्रेम की गंगा …

सारे जग के कण कण में है दिव्य अमर इक आत्मा

एक ब्रह्म है एक सत्य है एक ही है परमात्मा

प्राणों से प्राण मिलाते चलो, प्रेम की गंगा …

इसे भी पढ़ें – राम को मांग ले मेरे प्यारे लिरिक्स पूज्य राजन जी



भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top