कब होगा तेरा दीदार कुछ तो बोलो सरकार भजन लिरिक्स
kab hoga tera dedar kuch to bolo sarkar shyam kab aauge
कब होगा तेरा दीदार कुछ तो बोलो सरकार,
श्याम कब आओगे, श्याम कब आओगे…
किस बात पे रूठे हो आकर तो बताओ सही,
तेरे बिन मनमोहन दिल मेरा ये लगता नहीं,
सुना तुझ बिन संसार रही अँखियाँ तुझे निहार,
श्याम कब आओगे श्याम कब आओगे……
आई जीवन की शाम तुम नहीं आए घनश्याम,
पल पल मै घबराऊँ कैसे रखु दिल थाम,
बिखरा मेरा श्रृंगार मेरा बिलख रहा है प्यार,
श्याम कब आओगे श्याम कब आओगे…..
मेरे दर्द भरे ये गीत तू सुनले मन के मीत,
अब और ना तड़पाओ मै हारा तुम गए जीत,
ओ चित्र विचित्र के यार करने हमपे उपकार,
श्याम कब आओगे श्याम कब आओगे…….
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




