काली काली अमावस की रात में | Kali Kali Amavas ki Raat Me
काली काली अमावस की रात में,
काली निकली है भैरव के साथ में,
यह अमावस की रात बड़ी काली,
घूमने निकली मां महाकाली,
एक दानव का मुंड लिए हाथ में,
काली निकली है भैरव के साथ में,
काली काली….
केश बिखरे मां के काले काले,
नैना मैया के हैं लाल लाल रे,
काला कुत्ता है मैया के साथ में,
काली निकली है भैरव के साथ में,
काली काली….
रूप भैरव जी का काला काला,
यह तो है मैया काली का लाला,
बेटा घूमने चला मां के साथ में,
काली निकली है भैरव के साथ में,
काली काली….
वामन भैरव और 56 है करवा,
754 खेल रहे हो बरुआ,
चौसठ जोगणिया मैया के साथ में,
काली निकली है भैरव के साथ में,
काली काली….
मैया काली के मुख से निकले ज्वाला,
गले पहने है मुंडो की माला,
रूहै कापे हैं राही की रात में,
काली निकली है भैरव के साथ में,
काली काली अमावस की रात में,
काली निकली है भैरव के साथ में।
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




