माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में | Mata Mahadevi Hai Naam Viraji Dasharman Main

माता महादेवी है नाम,

विराजी दशरमन में,

सेवा में पंडा हज़ार,

माई की मढुलिया में,

माता महादेवी हैं नाम,

विराजी दशरमन में ॥

आप विराजी सील में जाकर,

नगरी बसा दई नीचे आकर,

सेवा में सब नर नार,हए,

माई की मढुलिया में,

माता महादेवी हैं नाम,

विराजी दशरमन में ॥

नीचे विराजे राम लला जी,

संग में उनके सीता माँ भी,

सेवा में हनुमत लाल,

माई की मढुलिया में,

माता महादेवी हैं नाम,

विराजी दशरमन में ॥

नवराते में बोये जवारे,

द्वार तुम्हारे काली नाचे,

करते सब जय जयकार,

माई की मढुलिया में,

माता महादेवी हैं नाम,

विराजी दशरमन में ॥

भक्तों तुम भी अरज लगा लो,

अपने बिगड़े काज सवारो,

बनते हर बिगड़े काज,

माई की मढुलिया में,

माता महादेवी हैं नाम,

विराजी दशरमन में ॥

माता महादेवी है नाम,

विराजी दशरमन में,

सेवा में पंडा हज़ार,

माई की मढुलिया में,

माता महादेवी हैं नाम,

विराजी दशरमन में ॥


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top