मेरा बाबा रंग रंगीला मैं तो नाचूंगी भजन लिरिक्स | Mera Baba Rang Rangila Lyrics
यूँ तो मेरे खाटू वाले ने,
सबकी ही किस्मत सँवारी,
पर मुझको लगता है ऐसा,
मुझ पे तो कृपा है भारी,
गुण तेरा गाऊं तुझको रिझाऊं,
ताली बजाऊँ, सबको बताऊँ,
मैं तो नाचूंगी मैं तो नाचूंगी,
हाँ मैं तो नाचूंगी।
मेरा बाबा रंग रंगीला मैं तो नाचूंगी
मेरा बाबा बड़ा सजीला मैं तो नाचूंगी
दर तेरे आके ज्योत जलाके
सबको बुलाके हाथ उठाके मैं तो नाचूंगी
हाँ मैं तो नाचूंगी जी नाचूंगी जी नाचूंगी
मेरा बाबा रंग रंगीला, मैं तो नाचूँगी।
यूँ तो मेरे खाटू वाले ने,
सबकी ही किस्मत सँवारी,
पर मुझको लगता है ऐसा,
मुझ पे तो कृपा है भारी,
तुमने दिया है मैंने लिया है,
तेरा शुक्रिया है तेरा शुक्रिया है,
मैं तो नाचूंगी
हाँ मैं तो नाचूंगी जी नाचूंगी जी नाचूंगी
मेरा बाबा रंग रंगीला, मैं तो नाचूँगी।
जीवन में अपने मज़ा है,
माँगे तो क्या गिन्नी मांगे,
ऐसा भी क्या अब बचा है,
एक सहारा श्याम हमारा,
मैंने पुकारा तूने पुकारा मैं तो नाचूंगी
मैं तो नाचूंगी जी नाचूंगी जी नाचूंगी
मेरा बाबा रंग रंगीला, मैं तो नाचूँगी।
- खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया लिरिक्स | खाटू श्याम भजन
- हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है लिरिक्स | कन्हैया मित्तल खाटू भजन
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




